पंजाब चुनाव: जीरा से आप के नरेश कटारिया जीते Naresh Kataria Won

0
627
Naresh Kataria Won
Naresh Kataria Won

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Naresh Kataria Won: पंजाब चुनाव के सभी नतीजे लगभग आ चुके हैं। यदि बात की जाए पंजाब की जीरा विधानसभा क्षेत्र की तो यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश कटारिया ने शिरोमणि अकाली दल के जनमेजा सिंह सेखों को हराया। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा रहे। दूसरे स्थान के लिए कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर रही। वहीं पहले स्थान के लिए आम आदमी पार्टी ने सुबह से ही जमी रही।

अश्विनी शर्मा पठानकोट से विजयी Naresh Kataria Won

भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्विनी कुमार शर्मा ने पठानकोट सीट से जीत दर्ज की। वे पंजाब विधानसभा चुनाव में पंजाब इकाई के प्रमुख हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, शर्मा ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार अमित विज को 7759 वोट से मात दी। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से जारी है।

सिद्धू के इस्तीफा से खलबली Naresh Kataria Won

Navjot Singh Sidhu Resigns
Navjot Singh Sidhu Resigns

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। राज्य में आज मतगणना चल रही है और इस बीच आए रुझानों को देखते हुए सिद्धू ने इससे पहले सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी की हार मानी। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज, रब की आवाज है। उन्होंने जीत के लिए आम आदमी पार्टी को भी बधाई दी है। गौरतलब है कि रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे आगे चल रही है। करीब आप 90 सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है।

अमृतसर पूर्वी सीट से हारे सिद्धू Naresh Kataria Won

सिद्धू स्वयं अमृतसर पूर्वी सीट से बहुत पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब की 117 में से 91 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक वह अपनी जीत के साथ-साथ पंजाब में सरकार बनाने के दावे करते आ रहे थे। इससे पूर्व में कैप्टन अमरिंद्र की सरकार बदलने में भी उनकी अहम भूमिका थी। सरकार बदलने के बद उन्होंने कैप्टन पर कई आरोप लगाए थे।

Also Read: भगवंत मान का ऐलान- शहीद भगत सिंह के गृह जिले में लेंगे शपथ

Read Also : सीएम हरीश रावत 14 हजार वोटों से हारे Uttarakhand Assembly Election 2022

Read Also : जनता की आवाज-रब की आवाज, कांग्रेस ने स्वीकारी हार Punjab Assembly Election 2022 Results

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE