Money Plant Benefits घर पर मनी प्लांट लगाने से पहले जान लें कुछ ये बातें

0
776
Money Plant Benefits

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Money Plant Benefits  : मनी प्‍लांट जैसा कि नाम से सुनने में लगता है कि पैसों का पेड़। भले ही इस पेड़ पर पैसे नहीं उगते हैं, लेकिन यह आपको धनवान बनाने में पूरा योगदान देता है। हर इंसान चाहता है कि उसका घर हरा भरा रहे। ऐसे में ज्यादातर लोग इंटीरियर को आकर्षक बनाने के लिए इंटीरियर डिजाइनर की मदद लेते हैं। लेकिन अगर आप अपने घर को ग्रीन टच देना चाहते हैं तो मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा आपके बेहद काम आ सकता है।

यह एक ऐसा पौधा है जो न केवल घर को सुंदर बना सकता है बल्कि इससे घर में सकारात्मकता भी बनी रह सकती है। अगर आप भी मनी प्लांट (Money Plant Care Tips) अपने घर में लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल

घर पर मनी प्लांट लगाने से जुड़ी कुछ बातें (Money Plant Benefits In Hindi)

  1. जब पौधे को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलता है तो इससे पत्तियां ब्राउन हो सकती हैं और सूखने लगती हैं। ऐसे में मनी प्लांट बंद कमरे में ना रखकर खुली हवा में रखें।
  2. अगर आप छोटा मनी प्लांट लगा रहे हैं तो आप किसी फ्लावर पॉट या किसी बोतल में आसानी से लगा सकते हैं। यदि आपके घर में मनी प्लांट का पौधा है या आप मनी प्लांट का पौधा लगा रहे हैं तो ध्यान रहे कि जमीन पर उसकी बेल को फैलने से रोकें। वरना इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा सकती है। (Money Plant Vatu Tips) साथ ही घर भी बिखरा हुआ महसूस हो सकता है।
  3. मनी प्लांट को समय-समय पर पानी देना बहुत जरूरी है वरना ये जल्दी सूख सकता है। ध्यान रहे कि जरूरत से ज्यादा पानी देना भी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में सीमित मात्रा में पानी दें।
  4. आप मनी प्लांट घर के बाहर, बालकनी, छत आदि पर लगा सकते हैं। वैसे मनी प्लांट को घर के बाहर लगाया जाता है,जिससे घर की शोभा दोगुनी हो जाती है।
  5. यदि बाहर का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा है तो मनी प्लांट को घर के अंदर लेकर ला सकते हैं। वरना इससे मनी प्लांट की पत्तियां जल सकते हैं।
  6. मनी प्लांट को समय-समय पर काटते और छांटते रहें, ताकि नई ब्रांच आने में दिक्कत ना हो।

Read Also : Hug Day 2022 क्या आप जानते हैं की हग डे पर गले लगना हमारे लिए कितने फायदे हैं,तो चलिए जानते हैं

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE