Ajay Chautala Released From Tihar Jail अजय चौटाला की रिहाई पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

0
858
Ajay Chautala Released From Tihar Jail

Ajay Chautala Released From Tihar Jail अजय चौटाला की रिहाई पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

  • इनसो जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कैथल में कार्यकत्र्ताओं को बांटे लड्डू

मनोज वर्मा, कैथल : 

Ajay Chautala Released From Tihar Jail : इनसो के संस्थापक जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला को कल जेल से रिहा कर दिया गया। जैसे ही पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं को यह सुखद समाचार मिला तो सभी कार्यकत्र्ता फूले नहीं समा रहे थे। जिसके चलते आज इनसो जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने अजय चौटाला के रिहा होने की खुशी में स्वागत कर मिठाई बांटी।

चौटाला के आने सेे जजपा पार्टी तेजी से मजबूत होगी

इस मौके पर अपने संबोधन में शुभम गुप्ता ने कहा कि, इनसो और जजपा को नई पहचान और मुकाम देने वाले आज हमारे बीच में रिहा होकर आ गए हैं। (Ajay Chautala Released From Tihar Jail) यह सबसे बड़ी खुशी है। अजय चौटाला की रिहाई का दिन विशेष महत्व रखता है। उनके दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही हम पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। अजय सिंह चौटाला के आने सेे जजपा पार्टी तेजी से मजबूत होगी और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि, भविष्य में अजय सिंह चौटाला अपना पूरा समय कार्यकत्र्ताओं को देंगे।

जिससे कार्यकत्र्ताओं में राजनीतिक गुण, अनुभव और बढ़ती राजनीतिक ताकत को एक साथ जजपा परिवार में देखने को मिलेगी। डॉक्टर अजय सिंह चौटाला जजपा पार्टी की बुलंद आवाज हैं और हमें गर्व है कि, हमारे नेता की उन के माध्यम से ही हमें पहचान मिल रही है। Ajay Chautala Released From Tihar Jail

ये रहे मौजूद

इस मौके पर (Ajay Chautala Released From Tihar Jail) रवि जुलानीखेड़ा, आशिष बह्रमनिवाला, प्रिंस नैना, अरुण नैना, विशाल सैनी, हैप्पी कोलेखा, सुखदेव जुलानीखेड़ा, पंकज सहारण,तरुण नैना,संजय नैना आदि उपस्थित रहे

Also Read : हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कहा- इसे राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा न बनाएं
SHARE