MLA Shamsher Singh Gogi : नूंह में साप्रदायिक दंगों की आग ओर न फैले – शमशेर सिंह गोगी

0
223
विधायक शमशेर सिंह गोगी
विधायक शमशेर सिंह गोगी

Aaj Samaj (आज समाज),MLA Shamsher Singh Gogi, करनाल, 1अगस्त, इशिका ठाकुर : मेवात के नूंह में साप्रदायिक दंगों की आग ओर न फैले, इसे देखते प्रदेश भर का पक्ष विपक्ष प्रदेशवासियों की शांति की अपील कर रहा हैं ताकि जानमाल का नुकसान न हो। सांप्रदायिक ताकतें फैल हो। वहीं प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में सुरक्षा की दृष्टि से कड़े बंदोबस्त किए हैं, पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाएं हुए हैं।

करनाल के असंध से कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा मेवात की घटना सुनकर बहुत दुख हुआ हैं, हरियाणा जैसे प्रदेश में जहां आपसी भाईचारा नहीं बिगड़ा, वहां साप्रदायिक दंगा होना अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हैं। किसने किया ये तो जांच का विषय हैं। पहली दुष्टि में देखकर लगता है कि इंसानियत का कत्ल हुआ है। शायद सत्ता में बने रहने के लिए पोलोराइजेशन किया गया है, सत्ता तभी रहेगी जब भाईचारा बचेगा, समाज बचेगा, देश बचेगा अगर समाज, देश ही नहीं बचेगा, सत्ता किस पर करोंगे।

शमशेर सिंह गोगी ने कहा ये तो वो जगह हैं, जहां 1947 में भी दंगे नहीं हुए। मेवात से एक भी आदमी पाकिस्तान नहीं गया, वो अपने आपको भारतीय समझते हैं। आजादी की लड़ाई में भी उनका योगदान रहा, लेकिन आज ऐसा माहौल देश के अंदर बना दिया है कि सत्ता में बने रहने के लिए धार्मिक भावनाएं भड़काई जा रही हैं, धर्म के नाम पर अपने ही देवी देवताओं को बदनाम के लिए उन्हीं के नाम पर नाम रखकर ऐसा काम कर रहे है, वीडियो डाल रहे हैं। पुलिस कहा गई, इंटेलियस का फेलियर हैं, या फिर साजिश के तहत ये सब हो रहा है।
वह तो सभी हरियावासियों से जो अपने आप को भारतीय समझते हैं, उन सभी उन सब से अनुरोध है कि आपसी भाईचारा बना रखे, शांति बनाकर रखे। ये साजिशे फेल कर दो, ऐसे लोग चुनावों से पहले ओर भी ऐसी वारदातें करने का प्रयास करेंगे।
ऐसा आदमी जिस पर 302 का मुकदमा दर्ज हो, हरियाणा पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही है राजस्थान की पुलिस आती है, उसके साथ कैसा दुर्व्यवहार होता हैं। सबको पता हैं। विधानसभा में आवाज उठाई जाएगी। आज सभी से शांति की अपील करता हूं इंसानियत बचाए रखने की अपील करता हूं, जो अपने आपको हिंदूस्तानी समझ जाए कि कुछ लोग देश के अंदर दंगा फैलाने का प्रयास कर रहे है, उनसे बचकर रहना है ओर जागरूक भी रहना है।

यह भी पढ़ें : Karnal GM Kuldeep Singh : प्राइवेट बस चालक ने सरकारी चालक परिचालक से की मारपीट

यह भी पढ़ें : INSO Installation Program : 6 अगस्त को हिसार में होने वाला इनसो स्थापना कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : दिग्विजय चौटाला

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE