Gharaunda MLA Harvinder Kalyan : यमुना नदी के किनारे लगभग 10 हजार पेड़ लगाने की योजना पर बनी सहमति

0
158
यमुना नदी के किनारे लगभग 10 हजार पेड़ लगाने की योजना पर बनी सहमति
यमुना नदी के किनारे लगभग 10 हजार पेड़ लगाने की योजना पर बनी सहमति

Aaj Samaj (आज समाज),Gharaunda MLA Harvinder Kalyan, करनाल, 1अगस्त, इशिका ठाकुर : भारी बारिश के कारण बढ़े जलस्तर व यमुना नदी पर हुए कटाव के दृष्टिगत यमुना बाँध के आसपास दस हज़ार पेड़ लगाए जाएंगे जिसे लेकर घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक कर हाल ही में यमुना नदी के किनारों पर बड़े कटाव व बाढ़ बचाव के कार्यों में भी पेड़ों की उपयोगिता के चलते बड़ी संख्या में यमुना बाँध के दोनों ओर पौधरोपण करने पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों को जहां तय समय सीमा में काम करने के निर्देश दिए गए वहीं उनसे संबंधित विभागीय कार्यों में गति लाने के निर्देश देकर अगले सप्ताह होने वाली बैठक में प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करने को कहा गया।

ग़ौरतलब है कि इस बार पहाड़ी इलाक़ों के साथ साथ बहुत से राज्यों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश होने के कारण जहां यमुना नदी का जलस्तर लगातार बहुत ऊपर चल रहा है जिसके कारण बहुत से स्थानों पर बाढ़ की स्थिति तो बनी ही है, साथ ही साथ यमुना नदी के किनारे पर भी काफ़ी ज़्यादा भूमि कटाव हुआ है जिसके कारण बड़ी संख्या में पेड़ बह भी गए हैं और नदी किनारे पर कटाव की रोकथाम में भी पेड़ों की काफ़ी क्षति हुई है।

बैठक में सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार, डीएफओ जयकुमार नरवाल, एक्सईएन पंचायती राज परविंदर सैनी, बीडीओ घरौंडा अशोक छिकारा, जिला मनरेगा अधिकारी राकेश वोहरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Karnal GM Kuldeep Singh : प्राइवेट बस चालक ने सरकारी चालक परिचालक से की मारपीट

यह भी पढ़ें : INSO Installation Program : 6 अगस्त को हिसार में होने वाला इनसो स्थापना कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : दिग्विजय चौटाला

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE