Mission Mahendragarh Apna Jal : राजेश झाड़ली ने अपनी स्वर्गीय धर्मपत्नी सुनीता के 39वें जन्म दिवस पर एसडीएम को पौधा भेंट कर मनाया जन्मदिन

0
129
एसडीम हर्षित कुमार को पौधा भेंट करते राजेश झाड़ली।
एसडीम हर्षित कुमार को पौधा भेंट करते राजेश झाड़ली।

Aaj Samaj (आज समाज), Mission Mahendragarh Apna Jal, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल के सदस्य राजेश झाड़ली ने अपनी स्वर्गीय धर्मपत्नी सुनीता के 39वें जन्म दिवस पर आज लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में एसडीएम हर्षित कुमार (आईएएस) को पौधा देकर जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर एसडीएम हर्षित कुमार ने कहा कि कोविड-19 के समय राजेश शर्मा व उनकी धर्मपत्नी सुनीता ने अपने परिवार के सहयोग से जिले में लोगों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि इस सेवा में दिवंगत सुनीता का बड़ा योगदान था। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी महामारी थी जिसके कारण लोग घरों से नहीं निकल रहे थे उस समय राजेश का परिवार हिम्मत के साथ जिले में लोगों की सेवा के लिए आगे बढ़ रहा था। उस समय मास्क वितरण, सैनिटाइजर, गौ सेवा, लोगों को भोजन व प्रवासी लोगों को प्रदेश भिजवाने में मदद की। उन्होंने कहा कि यह समाज के प्रति एक अच्छी सोच को दर्शाता है कि राजेश जिले में अधिक से अधिक पौधारोपण कर ऑक्सीजन पार्क तैयार कर रहे हैं।

इस मौके पर राजेश शर्मा झाड़ली ने लोगों से आह्वान किया कि अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन, शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों के अवसर पर पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण में अपना सहयोग दें।

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE