BJP Mahila Morcha kaithal: निको देवी पाडला मंडल की अध्यक्ष व मुकेश शर्मा मंडल महामंत्री नियुक्त

0
481
BJP Mahila Morcha kaithal

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सरकार की योजनाओं पर चर्चा BJP Mahila Morcha kaithal

मनोज वर्मा, कैथल:

BJP Mahila Morcha kaithal: यहां अंबाला रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी मीना चौहान व प्रदेश महामंत्री आशा खेदड़ ने शिरकत की। प्रदेश महामंत्री आशा खेदड ने महिला मोर्चा की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, उनका दायित्व है कि, वे भाजपा सरकार की नीतियों को घर घर लेकर जाएं।

Read Also: Thief in Town: शहर में चोरों और शरारती तत्वों के हौसले बुलंद

पार्टी मजबूत करने में महिलाओं का अहम योगदान BJP Mahila Morcha kaithal

महिलाओं का पार्टी को मजबूत करने में अहम योगदान है। इसलिए चाहिए कि, सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। जिलाध्यक्ष अनीता चौधरी ने महिलाओं को कहा कि, वे सरकार की उज्वला योजना और मुद्रा योजना के बारे में महिलाओं को बताएं और ये योजनाएं किस प्रकार से महिलाओं के लिए कारगर साबित हो रही है।

Read Also: International Women’s Day 2022: समाज को आगे बढ़ना है तो बेटियों का सम्मान करना होगा:श्याम लाल पुनिया

महिलाओं ने करवाई स्वास्थ्य की जांच BJP Mahila Morcha kaithal

इस बैठक में महिला मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से सभी पदाधिकारी महिला मंडलों के मडल अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुई। इस मौके पर निको देवी को पाडला मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी प्रकार मुकेश शर्मा को पाडला मंडल की महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके बाद अंतर्राष्टï्रीय महिला दिवस पर भी महिला मोर्चा द्वारा चर्चा की गई। कार्यक्रम के बाद सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में स्वस्थ्य शिविर में लगाए गए। जहां महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी चैकअप करवाए।

Read Also: International Women’s Day 2022: हर मोर्चे पर पुरुषों से आगे महिलाएं : प्रो. टंकेश्वर कुमार

SHARE