मंत्री कमल गुप्ता और विधायक सुभाष सुधा ने दी शोभा यात्रा को हरी झंडी: Minister Kamal Gupta And MLA Subhash Sudha

0
339
Minister Kamal Gupta And MLA Subhash Sudha
Minister Kamal Gupta And MLA Subhash Sudha

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र:
Minister Kamal Gupta And MLA Subhash Sudha: श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की तरफ से ज्योति रथ शोभायात्रा का आयोजन किया। इसको हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता और विधायक सुभाष सुधा ने हरी झंडी दिखाई। इससे पहले हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, महामंत्री सुशील राणा ने पूजा अर्चना की।

Read Also: आदिबद्री में अब 12 महीने रहेगा सरस्वती जल : Saraswati Water Will Now Remain In Adibadri For 12 Months

विधायक ने सुनी समस्याएं, समाधान के निर्देश ( Minister Kamal Gupta And MLA Subhash Sudha)

Minister Kamal Gupta And MLA Subhash Sudha
Minister Kamal Gupta And MLA Subhash Sudha

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो चुके है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आह्वान पर 15 अगस्त 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान जितने भी कार्यक्रम होंगे वह सभी कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित होंगे। इस जिले में भी लगातार आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

प्राथमिकता ने निपटेंगी समस्याएं ( Minister Kamal Gupta And MLA Subhash Sudha)

विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को सेक्टर 7 आवास कार्यालय पर लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम से सम्बन्धित जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान विधायक सुभाष सुधा ने लोगों की समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, नगर परिषद, पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, बिजली विभाग, सिंचाई विभाग, एडीसी कार्यालय और डीसी कार्यालय से सम्बन्धित समस्याओं को सुना।

दो-तीन सालों में पूरी होंगी कई परियोजनाएं ( Minister Kamal Gupta And MLA Subhash Sudha)

विधायक ने कहा कि थानेसर शहर में विकास कार्य तेजी के साथ किए जा रहे है। इस हलका में आने वाले 2, 3 सालों में कई सौ करोड़ की परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा और प्रयास किया जाएगा कि आजादी के अमृत महोत्सव की समय अवधि के दौरान ही परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाए ताकि लोगों को 75 वर्ष आजादी से सम्बन्धित सौगात दी जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में लोगों को सडकों की समस्याओं से जूझना पड रहा था। अब सरकार ने सडकों के लिए बजट उपलब्ध करा दिया है।

Read Also:  सरकार गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. चौहान: Government Committed To Purchase Wheat

Read Also: 101 कन्याओं का कन्यादान करेंगे मेयर, रजिस्ट्रेशन शुरू : Kanyadaan Of 101 Girls

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE