आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपनी कन्या की शादी के लिए मेयर हाउस में करवाएं रजिस्ट्रेशन Mayor Madan Chauhan

0
332
Mayor Madan Chauhan
Mayor Madan Chauhan

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

Mayor Madan Chauhan: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की 101 कन्याओं के मेयर मदन चौहान शुभ विवाह संपन्न करवाएंगे। इसके लिए मेयर हाउस में सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। 30 मई तक रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन होने के बाद शुभ विवाह मुहूर्त की तिथि निर्धारित कर तेजली खेल परिसर शुभ विवाह महोत्सव का आयोजन किया।समाज के सहयोग से होने वाले इस विवाह महोत्सव में आने वाले वर व वधु पक्ष के परिजनों के लिए व्यवस्था होंगी, वहीं शादी के बंधन में बंधने वाली कन्याओं का जरूरत का सामान दिया जाएगा। अब डोर टू डोर जाकर भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

Also Read : अंग्रेजी क्वीज प्रतियोगिता में नितिक्षा, कार्तिक और हिमांशी की टीम विलियम ब्लेक रही पहले स्थान पर : English Quiz Competition

30 मई तक कन्या की शादी के लिए मेयर हाउस में करवाएं रजिस्ट्रेशन (Mayor Madan Chauhan)

मेयर मदन चौहान ने कहा कि शुभ विवाह समारोह के लिए हर वर्ग के परिवारों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू गया था। रजिस्ट्रेशन बिल्कुल निशुल्क है। 30 मई तक जरूरतमंद परिवार अपनी कन्या की शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। शांति फाउंडेशन की संस्थापक प्रिया अरोड़ा, मीनू चसवाल, रिषभ शर्मा, सहज दुग्गल, संदीप बजाज इस प्रक्रिया को देख रही है। उन्होंने बताया कि विवाह महोत्सव को लेकर जगह जगह होर्डिंग व पोस्टर लगाए हुए है।

पंफलेट व सोशल मीडिया के माध्यम भी लोगों को इसके बारे में बताया जा रहा है। अब शांति फाउंडेशन की टीम डोर टू डोर जाकर भी लोगों की जानकारी देगी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित लड़के व लड़की की उम्र ही मान्य होगी। इसके लिए दोनों के उम्र संबंधित दस्तावेज लिए जाएंगे।

101 कन्याओं का एक साथ होगा शुभ विवाह महोत्सव (Mayor Madan Chauhan)

साथ ही कन्या के अभिभावक के दस्तावेज जरूरी है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद उन परिवारों को छांटा जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर नहीं होगा। इसके लिए परिवार की घर घर जाकर की वेरिफिकेशन की जाएगी। यदि परिवार की आर्थिक हालात सही नहीं है तो उसे इसमें शामिल किया जाएगा। 30 मई तक रजिस्ट्रेशन होने के बाद तेजली खेल परिसर में शुभ विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 101 कन्याओं की एक साथ शादी की जाएगी।

Also Read : तहसीलदार के माध्यम से प्रधान सचिव को सौंपा ज्ञापन: Indian Labor Union

Also Read : 26 अप्रैल को होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली के लिए पूर्व जिला प्रमुख ने किया दर्जनों गांवों का दौरा Aam Aadmi Party Rally

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE