वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतह के जयकारो से गूंजा शहर गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व पर निकला नगरकीर्तन

0
151
Martyrdom of Guru Tegh Bahadur ji
Martyrdom of Guru Tegh Bahadur ji

प्रवीण वालिया, करनाल:
हिंद की चादर कहे जाने वाले गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व पर आज लाइन पार इलाके में डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा सुक्खा सिंह की सरपरस्ती में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरु तेगबहादुर जी गुरुद्वारा न्यू प्रेम नगर से शुरू होकर राम नगर प्रेम नगर के बाजारों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा पहुंचा। जगह जगह नगरकीर्तन के स्वागत में द्वार लगाए गए। इस नगर कीर्तन में गुरु साहेब की पालकी साहब लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई थी। प्रेम नगर में मुख्यमंत्री के निवास के आगे जोरदार स्वागत किया गया। जगह जगह प्रसाद के स्टाल लगाए गए। नगर कीर्तन में गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए रागी ढाडी जत्थे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।

गतका पार्टी ने दिखाए हैरत अंगेज कारनामे

इस नगरर्कीतन में गुरु तेगबहादुर सिंह अखाड़े, रणजीत अखाड़े की गतका पार्टी ने हैरत अंगेज कारनामे दिखाए। गतका के तहत तलवार वाजी, का प्रदर्शन किया गया। वीरता के कारनामे देख कर लोग प्रभावित हुए। नगर कीर्तन में गुरु की पालकी साहेब के आगे चल रहे पांच प्यारे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। नगरकीर्तन में महिला गायन करते हुए चल रही थीं। इस अवसर पर गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी के सचिव इद्ररपाल सिंह ,प्रधान गुरुनाम सिंह, विशप सिंह, दविंदर पाल सिंह, काला, बलविंदर सिंह संधु, दर्शन सिंह सहगल, जरनैल सिंह आदि शामिल हुए।

ये भी पढ़ें :  आरपीएस का छात्र नीलेश यादव भी बना फ्लाइंग ऑफिसर

ये भी पढ़ें :  एडीसी ने किया विकास कार्यो का निरीक्षण

ये भी पढ़ें :  जीएनजी कॉलेज की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी छात्रा, मौत

ये भी पढ़ें : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 4 को कैथल में करेंगे कार्यकत्र्ताओं को संबोधित : शुभम गुप्ता

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE