विवाहिता का गला दबाने के बाद फंदे पर लटकाया Married Woman Hanged After Strangling

0
306
Married Woman Hanged After Strangling
Married Woman Hanged After Strangling

Married Woman Hanged After Strangling

आज समाज डिजिटल, पलवल:
Married Woman Hanged After Strangling : पलवल के होडल की लघुखंड कालोनी में दहेज ने एक और विवाहिता की जान ले ली। यहां एक 22 वर्षीय विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विवाहिता की मां ने लगाया आरोप

सूत्रों के अनुसार होडल शहर की लघुखंड कॉलोनी में युवती चंचल की शादी के 22 महीने बाद मौत हो गई। मृतका की मां सुनीता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालजनों ने गला घोंटकर मार दिया। उसने बताया कि ससुराल वाले आए दिन उनकी बेटी के साथ दहेज दहेज की मांग को लेकर झगड़ा करते थे, जिनको कई बार पंचायत के माध्यम से भी समझाया गया, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आए और उन्होंने उसकी बेटी भी गला दबाकर हत्या कर दी।

दो लाख रुपये मांगने का आरोप

होडल थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि नूंह के सिंगार गांव निवासी सुनीता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपनी पुत्री चंचल की शादी 20 मई, 2020 को होड़ल शहर की लघुखंड कॉलोनी निवासी दीपक के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी के ससुराल वाले उससे दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज में सोने के आभूषण, दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालजन उसकी बेटी को प्रताड़ित कर अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे।

पति और सास-ससुर पर लगा आरोप

आरोप है कि चंचल के पति दीपक, ससुर और सास ने गला दबाकर हत्या की है और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया, ताकि आत्महत्या लगे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य पुलिस के हाथ लगते हैं, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Married Woman Hanged After Strangling

READ ALSO : हरियाणा के कांग्रेसियों से बैठक करेंगे राहुल गांधी, नेतृत्व पर हो सकती है बात Rahul Gandhi To Hold Meeting

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE