राज्यसभा के पांचों उम्मीदवार निर्विरोध विजयी, रचा इतिहास Rajya Sabha Candidate Wins Unopposed

0
341
Rajya Sabha Candidate Wins Unopposed
Rajya Sabha Candidate Wins Unopposed

Rajya Sabha Candidate Wins Unopposed

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
Rajya Sabha Candidate Wins Unopposed : आम आदमी पार्टी के पांचों राज्यसभा उम्मीदवारों ने निर्विरोध विजयी हासिल करके इतिहास रच दिया है। इनके खिलाफ किसी भी दल के उम्मीदवार ने अपना नामांकन नहीं दिया था। हालांकि इस संबंध में 31 मार्च को चुनाव होना था। पंजाब से पहले सर्कल में संदीप पाठक और राघव चड्ढा ने, वहीं दूसरे सर्कल में हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

ये है राघव चड्डा, संदीप पाठक और संजीव अरोड़ा की खासियत

विजयी उम्मीदवार राघव चड्ढा की उम्र सिर्फ 33 साल हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। मॉडर्न स्कूल दिल्ली से स्कूल शिक्षा के बाद वे दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। इसके बाद उन्होंने चार्टर्ड अकाउंट का कोर्स किया है। फिर उन्होंने लंदन स्कूल आॅफ इकॉनोमिक्स से सर्टिफिकेट कोर्स भी किया है।

दिल्ली आईआईटी के प्रोफेसर संदीप पाठक ने बैकडोर से पार्टी के लिए रणनीति बनाई और पार्टी को दिल्ली से बाहर सत्ता का स्वाद चखाया। संदीप पिछले तीन साल से आप के लिए बैकडोर काम करते रहे हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक संजीव अरोड़ा को चाणक्य कहा जाता है। वे रणनीति बनाने में माहिर हैं। विजयी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा कृष्ण प्राण ब्रेस्ट केयर चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी हैं।

ये है अशोक मित्तल और हरभजन सिंह की पहचान

अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं। अशोक मित्तल सफल उद्यमी हैं। अशोक मित्तल के पिता में जालंघर में लवली स्वीट्स के नाम से छोटी सी दुकान से शुरुआत कर बड़ी सफलता हासिल की थी। 2001 में अशोक मित्तल ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी खोला।

हरभजन सिंह, पूर्व क्रिकेटर हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स और जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाई है। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोटिंग हुई थी। जिसके बाद 10 मार्च को चुनाव नतीजे सामने आए थे। इसमें आम आदमी पार्टी ने कुल 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जीत के बाद आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने पंजाब के सीएम पद की शपथ ली और सरकार बनाई।

Rajya Sabha Candidate Wins Unopposed

READ ALSO : हरियाणा के कांग्रेसियों से बैठक करेंगे राहुल गांधी, नेतृत्व पर हो सकती है बात Rahul Gandhi To Hold Meeting

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE