भगवंत पर बरसे खट्टर: पहले फ्री बांटने का वादा, फिर कटोरा ले जाते हैं पीएम के पास Manohar Lal Targeted Bhagwant Mann

0
270
Manohar Lal Targeted Bhagwant Mann
Manohar Lal Targeted Bhagwant Mann

Manohar Lal Targeted Bhagwant Mann

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
Manohar Lal Targeted Bhagwant Mann : सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कटाक्ष किया है। उनका कहना है कि पहले तो फ्री में सब देने का वादा करते हैं और फिर कटोरा लेकर पीएम के पास पहुंच जाते हैं। यदि चुनावी घोषणाएं की हैं तो अपने दम पर पूरा करो।

केंद्र से पैसा लेकर राजनीति करना गलत

सीएम ने कहा कि केंद्र से पैसा लेकर राजनीति करना बेहद शर्मनाक है। अगर राजनीति करनी है तो आप अपने दम पर करें, यह अच्छी बात नहीं है। बता दे कि हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से एक लाख करोड़ रुपये का पैकेज मांगा था। मनोहर ने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति खराब है। पंजाब के पास अपने कर्मचारियों को देने के लिए पैसे तक नहीं हैं।

अमित शाह के बयान से जताई अनभिज्ञता

गृहमंत्री अमित शाह के केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारियों के बयान पर मुख्यमंत्री अनभिज्ञ नजर आए। चंडीगढ़ में केंद्र के सर्विस रूल लागू करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा मैं लगातार बाहर था, मुझे नहीं पता है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्र के सर्विस रुल्स पर क्या कहा है। चंडीगढ़ को हरियाणा से कोई छीन नहीं सकता, लेकिन चंडीगढ़ अपने आप में एक यूटी है।

चंडीगढ़ में वही रहेगा कर्मचारी अनुपात

सीएम ने कहा चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। उसमें जो अधिकारी हैं उसमें 60 और 40 का अनुपात है यह अनुपात आगे भी रहेगा। वहीं अशोक खेमका के पत्र पर सीएम ने कहा कि उनका कोई पत्र मेरे पास नहीं आया है। लेकिन रजिस्ट्रियों में धारा 7ं के ऊपर हम पहले भी मामला दर्ज कर चुके हैं। साढ़े 3 सौ लोगों से एक्सप्लेनेशन मांगा है। हम 2010 से 2016 तक की रजिस्ट्रियों की जांच करा रहे हैं।

Manohar Lal Targeted Bhagwant Mann

READ ALSO : ट्राले से टकराई कार, दंपति की मौत, बेटा घायल Accident In Jhajjar

READ ALSO : पंजाब बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का शेड्यूल Punjab Board 10th-12th Schedule

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE