Gold Silver Price Update 30 March 2022 सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए आज के ताजा रेट्स

0
268
Gold Silver Price Update 30 March 2022

Gold Silver Price Update 30 March 2022 सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए आज के ताजा रेट्स

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Gold Silver Price Today 30 March 2022 : कीमती धातु सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर उछाल आया है। इसके बाद एमसीएक्स पर आज सोने की कीमत 0.45 फीसदी बढ़कर 51,518 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी के कीमत में भी 0.21 फीसदी का उछाल आया जिसके बाद चांदी की कीमत 67,085 रुपये प्रति किलोग्राम पर हो गई है। बता दें कि इससे पहले के लगातार 2 कारोबारी दिन सोने चांदी कीमतों में कमी आई थी।

मिस्ड कॉल से पता करें लेटस्ट दाम  

Gold Silver Price Today 30 March 2022
Gold Silver Price Today 30 March 2022

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। (Gold Silver Price Update 30 March 2022) ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

हॉलमार्क का जरूर रखें ध्यान

Gold Silver On MCX
Gold Silver On MCX

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। (Gold Silver Price Update 30 March 2022)  हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

Also Read : अप्रेल में लगातार इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, ब्रांच जाने पहले निपटा ले ये जरूरी काम

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE