Mann Ki Baat 105th Episode: जी20 के सफल आयोजन के बाद भारत में बढ़ रहा दुनिया के लोगों का इटरेस्ट

0
96
Mann Ki Baat 105th Episode
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 105वें एपिसोड को संबोधित किया।

Aaj Samaj (आज समाज), Mann Ki Baat 105th Episode, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 105वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता, ‘चंद्रयान-3 महाक्विज’, जी-20 समिट, भारत मंडपम, इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप कॉरिडोर और दिल्ली में होने वाले नए कार्यक्रम, जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम सहित कई विषयों का जिक्र किया।

सबसे ज्यादा पत्र चंद्रमिशन व जी-20 पर मिले

पीएम ने अपने संबोधन में देशवासियों से कहा, ‘मन की बात’ के एक और एपिसोड में मुझे आप सभी के साथ देश की सफलता, देशवासियों की सफलता को, उनकी प्रेरणादायक जिंदगी के सफर को आपसे साझा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस बार मुझे सबसे ज्यादा पत्र और संदेश दो विषयों-चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और दिल्ली में जी-20 का सफल आयोजन पर मिले हैं।

क्विज कंपटीशन ‘चंद्रयान-3 महाक्विज’ का भी जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा, जब चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाला था, तब करोड़ों लोग अलग-अलग माध्यमों से एक साथ इस घटना के पल-पल के साक्षी बन रहे थे। इसरो के ‘यूट्यूब लाइव चैनल’ पर रिकॉर्ड 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इस घटना को देखा। इससे पता चलता है कि चंद्रयान-3 से करोड़ों भारतीयों का कितना गहरा लगाव है। पीएम मोदी ने चंद्रयान की सफलता पर चल रहे क्विज कंपटीशन ‘चंद्रयान-3 महाक्विज’ का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ‘माई गव पोर्टल’ पर हो रहे इस कंपटीशन में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा ले चुके हैं।

जी20 में एक लाख से ज्यादा प्रतिनिधि भारत आए

मोदी ने कहा, जी20 के सफल आयोजन के बाद दुनिया के लोगों का इंटरेस्ट भारत में और बढ़ गया है। जी20 में एक लाख से ज्यादा प्रतिनिधि भारत आए और यहां की विविधता, अलग-अलग परम्पराएं, भांति-भांति का खानपान और हमारी धरोहरों से परिचित हुए। यहां आने वाले प्रतिनिधि अपने साथ जो शानदार अनुभव लेकर गए हैं, उससे पर्यटन का और विस्तार होगा।

सेलेब्रिटी बना भारत मंडपम

पीएम मोदी ने कहा, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जी-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। उन्होंने कहा, भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलेब्रिटी की तरह हो गया है। लोग उसके साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं और गर्व से पोस्ट भी कर रहे हैं।

पीएम ने कहा, भारत ने जी-20 में सुझाया इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप कॉरिडोर (इकोनॉमिक कॉरिडोर) आने वाले सैकड़ों सालों तक विश्व व्यापार का आधार बनने जा रहा है और इतिहास इसे हमेशा याद रखेगा कि इस कॉरिडोर का सूत्रपात भारत की धरती पर हुआ था। पीएम ने बताया कि दिल्ली में एक और एक्साइटिंग प्रोग्राम जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट होने जा रहा है। इस प्रोग्राम के जरिए देशभर के यूनिवर्सिटी के लाखों छात्र एक-दूसरे से जुड़ेंगे। इसमें आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और मेडिकल कॉलेज जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थान भी भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE