ट्विटर पर मिलियन फॉलोअर्स क्लब में शामिल मान, कैप्टन अमरिंद्र 1.1 मिलियन, हरसिमरत बादल 2.72 लाख

0
237
Mann Joins the Million Followers Club on Twitter
Mann Joins the Million Followers Club on Twitter

आज समाज डिजिटल, Punjab News:
आज सोशल मीडिया में वर्चस्व जमाए बिना राजनीति भी संभव नहीं। इसका देश की राजनीति में अहम रोल है। इसके माध्यम से राजनीतिक दल जहां अपनी पार्टी का प्रचार करते हैं, वहीं किसी घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया भी देते हैं।

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट के रूप में ट्विटर मुख्य है। इसका उद्देश्य सुरक्षित और मुक्त अभिव्यक्ति के लिए त्वरित मंच प्रदान करना है। आईये आपको बताते हैं पंजाब की राजनीति में इसके महत्व के बारे में। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 10 लाख फॉलोअर्स वाले पंजाब के तीसरे राजनेता बन गए हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने महीनों पहले यह उपलब्धि हासिल की थी.

हरसिमरत कौर बादल के 2.72 लाख फॉलोअर्स

Mann Joins the Million Followers Club on Twitter
Mann Joins the Million Followers Club on Twitter

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के 2.72 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 2.51 लाख फॉलोअर्स हैं। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के 99,600 फॉलोअर्स हैं, जबकि कांग्रेस से भाजपा में जा चुके सुनील जाखड़ के 68,500 फॉलोअर्स हैं.

पूर्व सीएम अमरिंदर के 1.1 मिलियन फॉलोअर्स

पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह एक मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले व्यक्ति थे। अब उनके 1.1 मिलियन फॉलोअर्स है। उनके बाद नवजोत सिंह सिद्धू हैं, जो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए 10 लाख फॉलोअर्स तक पहुंच गए थे। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किए जाने के बाद मान के फॉलोअर्स तेजी से बढ़े हैं। सीएम घोषित होने से पहले, उनके लगभग 6 लाख फॉलोअर्स थे.

सुखबीर सिंह बादल चौथे नंबर पर

जब बड़े ट्विटर फॉलोअर्स वाले राजनेताओं की बात आती है तो 4.25 लाख फॉलोअर्स के साथ शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पंजाब में चौथे नंबर पर हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के 2.83 लाख फॉलोअर्स हैं। पिछली सरकार में मंत्री बनने और अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने काफी फॉलोअर्स जोड़े हैं।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE