6 दिन में 25 जिंदगी लील गई बारिश, सवा करोड़ का नुकसान

0
286
Rain Took 25 Lives in 6 Days
Rain Took 25 Lives in 6 Days

आज समाज डिजिटल, Mandi News:
हिमाचल में इस बार मानसून की बारिश ने बला का रूप ले लिया है। मानसून की दस्तक को अभी छह दिन ही बीते हैं कि ये 25 जिंदगियों को लील गई है। इतना ही नहीं इसकी वजह से करीब सवा करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान भी हुआ है। इसके अलावा जो लोग घायल होकर अस्पताल में दाखिल हुए वो नुकसान अलग है।

यदि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से जारी की गई सूचनाओं का संग्रह करें तो पाएंगे कि 29 जून से 3 जुलाई के बीच 25 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 25 से अधिक लोग घायल भी हुए। इनमें से अधिकतर को खराब मौसम के कारण जान गंवानी पड़ी। अीाी कल ही कुल्लू के सैंज में एक बस हादसे में 13 लोगों की जान गई जबकि 2 लोग घायल हुए हैं।

15 मवेशियों ने भी जान गंवाई

यदि बात करें चंबा जिले की तो यहां 2 और सिरमौर में एक कच्चा मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यहां जो आर्थिक नुकसान हुआ अभी उसका आंकलन नहीं किया गया। इसके अलावा 6 पक्के और 6 कच्चे घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा 15 मवेशियों की भी मौत हुई है। राजस्व विभाग के अनुसार अब तक सवा करोड़ से अधिक से ज्यादा की संपत्ति का भी नुकसान हो चुका है।

ट्रांसफार्मर और जलापूर्ति की योजनाएं बाधित रहीं

बारिश के कारण कई जगहों की सड़कें अभी बंद हैं। कई स्थानों पर बिजली पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। लाहौल-स्पीति, मंडी और सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर संपर्क मार्ग बंद होने की जानकारी दी गई। जिनमें से सोमवार शाम तक अधिकतर सड़कें बहाल कर दी गई थीं। रविवार को प्रदेश में 6 सड़कें बंद थीं। इसके अलावा चंबा के डलहौजी और सलूनी उप मंडल में कुछेक स्थानों पर बिजली के ट्रांसफार्मर और जलापूर्ति की योजनाएं बाधित रहीं।

तीन दिन और बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

यदि विश्वास करें मौसम विभाग का तो इसके निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि प्रदेश में 8 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वमानुमान है। मौसम विभाग ने 5 जुलाई के लिए प्रदेश में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 6 जुलाई से 8 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में सोमवार को बारिश नहीं हुई, दिनभर बादल छाए रहे।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE