Punjab News Update : मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन का अधिक से अधिक लाभ उठाएं : डॉ. बलबीर सिंह

0
119
Punjab News Update : मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन का अधिक से अधिक लाभ उठाएं : डॉ. बलबीर सिंह
Punjab News Update : मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन का अधिक से अधिक लाभ उठाएं : डॉ. बलबीर सिंह

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस समारोह में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने प्राकृतिक खाद्य अभ्यास अपनाने पर दिया जोर

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सभी पंजाबवासियों से सही खाओ, स्वस्थ रहो के सिद्धांत को अपनाने और एक सेहतमंद एवं पोषित पंजाब के निर्माण में योगदान देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह लक्ष्य है कि प्रदेश में मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर अधिक से अधिक व सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में वे ऐसा कार्य दोबारा न करें। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को प्राकृतिक खेती की ओर लौटने के महत्व पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि पहले के समय में खेतों में मेंढ़क और केंचुए ही प्राकृतिक खाद के रूप में काम करते थे और फसल की वृद्धि के साथ-साथ पौष्टिक भोजन का उत्पादन करते थे, बिना किसी रासायनिक कीटनाशकों और उर्वरकों के प्रयोग के यह सब होता था लेकिन आज हालात इसके विपरीत हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया समारोह को संबोधित

डॉ. बलबीर सिंह फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफ.डी.ए.) पंजाब द्वारा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस वर्ष की वैश्विक थीम फूड सेफ्टी: साइंस इन एक्शन के तहत महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट आॅफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एमजीएसआईपीए) में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों के नेतृत्व में कई सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पंजाब की संदर्भ में खाद्य सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।

ताजा भोजन स्वास्थ्य की नींव

अपने संबोधन के दौरान, डॉ. बलबीर सिंह ने मिट्टी के स्वास्थ्य और मानव सेहत के बीच के गहरे संबंध को रेखांकित करते हुए ताजे और जैविक भोजन की वकालत की और इसे अच्छी सेहत की नींव बताया। उन्होंने यह साझा किया कि वे स्वयं अपने घर में बागवानी कर रसायन मुक्त और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन करते हैं। उन्होंने साफ-सुथरा खाना पकाने और पोषणयुक्त भोजन तैयार करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया ताकि गंदगी और खाद्य जनित बीमारियों से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Crime News : एसएफजे का कार्यकर्ता रेशम सिंह गिरफ्तार