विधायक लीला राम ने शुरू किया महिला मोर्चा सदस्यता अभियान,प्रवीण सरदाना के निवास से किया समारोह का आगाज Mahila Morcha Membership Campaign

0
292
Mahila Morcha Membership Campaign
Mahila Morcha Membership Campaign

मनोज वर्मा, कैथल:
Mahila Morcha Membership Campaign : भाजपा नेता प्रवीण सरदाना के निवास पर महिला मोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यता अभियान की अध्यक्षता जिला प्रधान अनीता चौधरी ने की। सदस्यता अभियान में कैथल हलके के विधायक लीलाराम गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में विधायक लीला राम के पहुंचने पर प्रवीण सरदाना एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रवीण सरदाना ने बताया कि, आज उनके निवास से भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है।

Read Also : धूमधाम से बनाया हनुमान जन्मोत्सव Hanuman Birth Anniversary In Mahendragarh

महिलाओं ने लिया कार्यक्रम में भाग (Mahila Morcha Membership Campaign)

कार्यक्रम में महादेव कॉलोनी की काफी महिलाओं ने भाग लिया। महिला सदस्यता अभियान में प्रवीण सरदाना की भाभी स्वीटी सरदाना ने आने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर अपनी प्रबल दावेदारी पेश की और विधायक लीलाराम गुर्जर से आशीर्वाद मांगा। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता चौधरी ने बताया कि, भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।

प्रवीण सरदाना ने बताया कि, महिला मोर्चा में प्रकाश रानी को संयोजिका, रेनु सह संयोजिका बनाई गई है। (Latest Kaithal News) विधायक लीलाराम गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि, भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यता अभियान से पार्टी को मजबूती मिलेगी और काफी संख्या में महिलाएं भाजपा पार्टी से जुड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि, निकाय चुनाव को लेकर भी कैथल नगर परिषद में महिला चेयरमैन बनाई जानी है ऐसे में भाजपा पार्टी से जुडऩे के लिए महिलाओं में रुझान नजर आ रहा है।

इस अवसर पर ये रहे उपस्थित (Mahila Morcha Membership Campaign)

इस अवसर पर काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रही। इस मौके पर महिला मोर्चा की महामंत्री आशा, ओम प्रभा शर्मा, हरपाल शर्मा, रामकुमार, रजत थरेजा, जितेंद्र सरदाना, विस्तारक विनय शर्मा भी उपस्थित रहे।

Read Also : गुड फ्राइडे : प्रभू जीसस की कुर्बानी का दिन,बंगा क्षेत्र की विभिन्न विभिन्न चर्चों में मनाया गया गुड फ्राइडे Day Of Sacrifice Of Lord Jesus Good Friday

Read Also :युवती को गोली मारने वाले आरोपित से पुलिस ने रिमांड के दौरान दो मोटरसाइकिल और दो हथियार किए बरामद Girl Shot In Mahendragarh

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE