सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक महेंद्रगढ़ के दूसरी बार प्रधान बने रणसिंह मालड़ा

0
242
Mahendragarh News/Ransingh Malda became the head of Sarva Karamchari Sangh block Mahendragarh for the second time
Mahendragarh News/Ransingh Malda became the head of Sarva Karamchari Sangh block Mahendragarh for the second time

आज समाज डिजिटल, Mahendragarh News :

 

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़। सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक महेंद्रगढ़ के प्रधान की अध्यक्षता में 23 जुलाई शनिवार को शहर के चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में एक चुनावी बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन हेमसा के राज्य प्रेस सचिव सुजान मालडा ने किया। कार्यक्रम की शुरुवात में सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक महेंद्रगढ़ के प्रधान रणसिंह मालडा ने अपना 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर ब्लॉक बॉडी को भंग किया। सर्व कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ के जिला प्रधान और सचिव मास्टर महेश कुमार चुनाव प्रवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

 

पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई

सर्व कर्मचारी संघ खंड महेंद्रगढ़ के चुनाव सर्व सहमति से हुए जिनमें स्वास्थ्य विभाग से रणसिंह मालड़ा को दूसरी बार ब्लॉक प्रधान, रणबीर सिंह सिसोठिया को सचिव, लिपिक वर्ग से ओमप्रकाश वरिष्ठ को उप प्रधान, बिजली विभाग से रामनिवास सेहलंगिया को कोषाध्यक्ष, शिक्षा विभाग से बलवान सिंह संगठन सचिव बनाया है। इसके बाद चुने हुए सभी पदाधिकारियों को एसकेएस के जिला सचिव मास्टर महेश कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त प्रधान रणसिंह मालड़ा और सचिव रणबीर सिंह सिसोठिया ने कहा कि हमारा सबसे पहला काम संगठन को मजबूत बनाना होगा और कर्मचारी साथियों के हको की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे।

 

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसियेशन के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान मुकेश चौहान, अध्यापक संघ के राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा, एमपीएचई एसोसियेशन के भूतपूर्व प्रधान विक्रम यादव, पूर्व जिला प्रधान अनिल रसूलपुरिया, संगठन सचिव पवन गुवानी, चतुर्थ श्रेणी के प्रधान गुलजारी, पार्ट टाइम एसोसियेशन के प्रधान मुकेश यादव, अनिल बालरोडिया, सेहलंग ब्लॉक प्रधान देविंद्रा कुमारी, हेल्थ सुपरवाइजर मायादेवी, वरिष्ठ उप प्रधान सुमित्रा सतनाली, सुंदरलाल भवानी आदि एसकेएस से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Also : आम गुठली भी कम नहीं जानें कैसे Mango Kernels

Also Read:  यहां स्वयं प्रकट हुआ शिवलिंग, खाली नहीं जाती मुराद 550 Years Old Lord Shiva Temple

Read Also :  गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब: यहां स्नान मात्र से दूर होते हैं सभी कष्ट Gurdwara Panjokhara Sahib 

Also Read: जानिए शुक्रवार व्रत की महिमा, माता वैभव लक्ष्मी व संतोषी माता के व्रत करने से होगी हर मनोकामना पूरी

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE