Shukarvar Vrat ki Mahima जानिए शुक्रवार व्रत की महिमा, माता वैभव लक्ष्मी व संतोषी माता के व्रत करने से होगी हर मनोकामना पूरी !

0
1390
Shukarvar Vrat ki Mahima

संतोषी माता का व्रत कैसे करे Santoshi Mata Ka Vrat In Hindi

आज समाज डिजिटल, अंबाला: 

Shukarvar Vrat ki Mahima :शुक्रवार का दिन देवी मां लक्ष्मी का माना जाता है। शुक्रवार का व्रत माता वैभव लक्ष्मी व संतोषी माता के लिए किया जाता है। मां लक्ष्मी को धन और संपत्ति की अधिष्ठात्री देवी के अलावा सौभाग्य की देवी माना जाता है। इस दिन जो लोग माता वैभव लक्ष्मी का उपवास पूरे श्रद्धाभाव और आस्था के साथ करते हैं। मां लक्ष्मी उसके मन की सभी इच्छाओं को पूरा करती है।

Read Also:Joint Pain Treatment जोड़ों को रखना है मजबूत, तो एक्सरसाइज करते हुए इन बातों का रखें विशेष ध्यान!

शुक्रवार के व्रत की महिमा (Shukarvar Vrat ki Mahima )

यदि कोई व्यक्ति शुक्रवार का व्रत पूरे श्रद्धाभाव और आस्था के साथ करता है। उस व्यक्ति को इस व्रत के बहुत से फल मिलते हैं। फिर ये व्रत माता वैभव लक्ष्मी के लिए हो या माता संतोषी के लिए हो। ऐसा माना जाता है कि अविवाहित कन्या शुक्रवार का व्रत यदि वर पाने की इच्छा से करती है। तो इस व्रत को करने से अविवाहित कन्या को जल्द ही वर मिलने में मदद मिलती है।

शुक्रवार के व्रत से कैसे मिलती है सफलता

ऐसा माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में सफलता पाने के लिए इस व्रत को करता है। तो उसे सफलता अवश्य मिलती है। जिसका बहुत समय से अदालत में कोई आपका केस चल रहा हो और कोई हल न मिल रहा हो।
तो शुक्रवार का व्रत करने से आपको अदालत में जीत मिलने में मदद मिलती है।

Shukarvar Vrat ki Mahima

1.धन में बरकत लाता है शुक्रवार का व्रत

Shukarvar Vrat ki Mahima: ज्यादातर लोग धन को लेकर परेशान रहते हैं की उनके घर में पैसे में बरकत नहीं रहती है। और हमेशा कभी कुछ तो कभी कुछ परेशानियों से जूझते रहते है और हर चीज़ का घाटा लगा रहता हैं। ऐसे में इन परेशानियों से बचाव के लिए शुक्रवार का व्रत की बहुत बड़ी महिमा है। और साथ ही शुक्रवार का व्रत रखने से आपके पैसे में भी बरकत होने में मदद मिलती है।

2.संतान सुख की प्राप्ति के लिए शुक्रवार का व्रत

कई बार दम्पति घर में संतान न होने के कारण दर दर भटकते हैं। लेकिन उनकी समस्या का समाधान कही नहीं मिलता। लेकिन शुक्रवार का व्रत करने से दम्पति को संतान सुख पाने में मदद मिलती है। साथ ही यदि कोई वंश को आगे बढ़ाने के लिए पुत्र होने की कामना से इस व्रत को करता है। तो उसे पुत्र प्राप्ति होने में भी मदद भी मिलती है।

3.व्यापार व कारोबार में तरक्की के लिए शुक्रवार का व्रत

व्यापार व कारोबार में तरक्की के लिए भी शुक्रवार का व्रत रखने से फायदा मिलता है। इसके साथ ही इस व्रत को करने से परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। और परिवार के लोगों के बीच स्नेह व अपनापन बना रहता है।

Read Also:Pregnancy Regarding Tips गर्भावस्था में अंडा खाने से पहले जान लें इसके फायदे और किन बातों का रखें ध्यान वरना बच्चे को हो सकता है नुकसान!

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE