महेंद्रगढ़ नगरपालिका में उप प्रधान पद के चुनाव 10 अगस्त को

0
268

आज समाज डिजिटल, Mahendragarh News :

 

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ : महेंद्रगढ़ नगरपालिका में उप प्रधान के पद के  चुनाव 10 अगस्त को होंगे।  उक्त जानकारी देते हुए एसडीएम वकील अहमद ने बताया कि नगर पालिका महेंद्रगढ़ के आम चुनाव 2022 पूर्ण हो चुके हैं उप प्रधान पद के लिए चुनाव करवाए जाने हैं। उप प्रधान पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार एक प्रस्तावक तथा एक समर्थक के साथ अपना नामांकन भर सकते हैं। नामांकन भरने की तिथि 10 अगस्त 2022 बुधवार को प्रात 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। नामांकन की छटनी 10 अगस्त को दोपहर 12 से 1 बजे तक की जाएगी। उप प्रधान पद के लिए चुनाव दिनांक 10 अगस्त को 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा तथा मतगणना 10 अगस्त को ही शाम 5 बजे होगी।

 

 

 

 

SHARE