Maharashtra Congress: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

0
73
Maharashtra Congress
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा।

Aaj Samaj (आज समाज), Maharashtra Congress, मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने  पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है। मिलिंद कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे हैं। उन्होंने आज सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक अहम अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही पार्टी से अपने परिवार के 55 साल पुराने रिश्ते का भी अंत कर रहा हूं। उन्होंने कहा, मैं सभी नेताओं, सहयोगियों और पार्टी कार्यकतार्ओं का उनके इतने सालों के समर्थन के लिए शुक्रगुजार हूं।

मुंबई सीट से सांसद रह चुके हैं मिलिंद

मिलिंद देवड़ा की गिनती कांग्रेस के युवा चेहरों में होती थी। वह कांग्रेस सरकार में साल 2012 में केंद्रीय नौका परिवहन राज्यमंत्री भी बनाए गए थे। इसके अलावा वह सांसद रहने के दौरान रक्षा मंत्रालय की समिति, केंद्रीय शहरी विकास समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 2004 और 2009 में मिलिंद दक्षिण मुंबई सीट से सांसद रह चुके हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें शिवसेना उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था।

आज ही एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल होंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिलिंद आज ही एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हो सकते हैं. दोपहर 2 बजे ङ्मॅ मुख्यमंत्री के वर्षा बंगले में पहुंचकर सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में मिलिंद के शिवसेना के टिकट पर दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं हैं। बीते कई दिन से मिलिंद के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें चल रहीं थी। हालांकि उन्होंने इसे अफवाह बताकर कांग्रेस छोड़ने की बात से इनकार किया था।

अपना टिकट कटने की थी आशंका

मिलिंद मुंबई की दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन इस बार गठबंधन के तहत शिवसेना (यूबीटी) दक्षिण मुंबई सीट पर अपनी दावेदारी कर रही है। ऐसे में देवड़ा को अपना टिकट कटने की आशंका थी। दक्षिण मुंबई सीट पर देवड़ा परिवार का दबदबा रहा है। हालांकि पिछले दो आम चुनाव में शिवसेना के अरविंद सावंत इस सीट से जीत दर्ज कर रहे हैं। यही वजह है कि इस बार भी शिवसेना इस सीट पर अपना दावा जता सकती है और गठबंधन के चलते हो सकता है कि कांग्रेस को यह सीट छोड़नी पड़े।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE