गोहाना में7 अक्तूबर को राज्य स्तरीय राजकीय भगवान वाल्मीकि प्रकट महोत्सव की तैयारियां

0
273
Lord Valmiki Manifest Festival
Lord Valmiki Manifest Festival
  • लोगों में भारी उत्साह, हजारों की संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु : मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण बेदी

इशिका ठाकुर,करनाल:

गोहाना में 7 अक्तूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय राजकीय भगवान वाल्मीकि प्रकट महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, लोगों में भारी उत्साह, हजारों की संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु : मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण बेदी।
कृष्ण बेदी ने करनाल पहुंचकर लोगों को दिया निमंत्रण, कहा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल, समरसता भवन का करेंगे लोकार्पण।

हजारों की संख्या में श्रद्धालु

मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि त्रिकालदर्शी आदि कवि महर्षि भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में 7 अक्तूबर को सुबह 10 बजे ताऊ देवीलाल स्टेडियम गोहाना में राज्य स्तरीय राजकीय भगवान वाल्मीकि प्रकट महोत्सव बड़े ही उत्साह, हर्षोल्हास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर मुख्यमंत्री गोहाना स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में माथा टेककर आशीर्वाद लेंगे और संगत के साथ भजन-कीर्तन में शामिल होंगे तथा समरसता भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इस महोत्सव में प्रदेशभर से भगवान वाल्मीकि जी के हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुचेंगे। इस कार्यक्रम में समाज के बड़े संत-महात्मा, स्थानीय जन प्रतिनिधि तथा समाज के प्रमुख नेतागण शामिल रहेंगे।

कृष्ण बेदी का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया

Lord Valmiki Manifest Festival
Lord Valmiki Manifest Festival

राजनैतिक सचिव कृष्ण बेदी ने सोमवार को करनाल के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर वाल्मीकि समाज के विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों तथा सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक ली और गोहाना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण दिया तथा उन्हें जिम्मेदारियों सौंपी। इस अवसर पर करनाल जिला के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कृष्ण बेदी का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया।

समस्त मानवता को समरसता का संदेश

Lord Valmiki Manifest Festival
Lord Valmiki Manifest Festival

इस मौके पर कृष्ण बेदी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि महाकाव्य रामायण के रचियता भगवान वाल्मीकि जी हमारे आराध्य देव है। भगवान वाल्मीकि का प्रकट दिवस हमारे लिए त्यौहार है। हमारा दायित्व है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में गोहाना में पहुंचकर राजकीय भगवान वाल्मीकि प्रकट महोत्सव की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समस्त मानवता को समरसता का संदेश दिया, जोकि आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि अमरनाथ सौदा ने राजनैतिक सचिव श्री कृष्ण बेदी का करनाल आगमन पर स्वागत किया और 7 अक्तूबर को गोहाना में आयोजित होने वाले भगवान वाल्मीकि प्रकट महोत्सव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समारोह में करनाल जिला से भारी संख्या में ढोल नगाड़ों, बाजे के साथ गोहना पहुंचेंगे।

इस मौके पर काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे

इस मौके पर सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह, भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ के अध्यक्ष सुभाष बुम्बक, पूर्व अध्यक्ष रघुबीर गागट, पूर्व महासचिव सूबेदार जयराज, भाजपा मीडिया सैल के प्रदेश प्रभारी नवदीप चांवरिया, भाजपा के जिला सचिव जोगिन्द्र गोगड़ीपुर, प्रो. विजय कुमार, महाबीर सौढी, संजय दादूपुर, महेन्द्र दादूपुर, मनोज चिड़ाव, संजय मॉडल टाउन, सुभाष परोचा, प्रधान ऋषि कुमार, जोनी सौदा, राजीव, अमित सामरा, प्रवेश मुनक, जुंडला से प्रेम चंद, रमेश, नरेश, बलजीत सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE