10 जुलाई को लोक अदालत

0
276
lok adalat
lok adalat

कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दानिश गुप्ता ने कहा कि 10 जुलाई 2021 को राष्टद्द्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में अपराधिक, सिविल, बैंक रिकवरी, वैवाहिक, वाहन दुर्घटना, बिजली-पानी से सम्बन्धित, श्रम विवाद से सम्बन्धित विवादों को निपटाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस लोक अदालत में लोगों के विभिन्न अदालतों में लम्बित विवादों को निपटाने के लिए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लोक अदालते काफी कारगर साबित हो रही है। इन राष्टद्द्रीय लोक अदालतों के माध्यम से लोगों का बिना समय व पैसा गवाएं केसों का समाधान किया जाता है। इस प्रकार की राष्टद्द्रीय लोक अदालतों में ना तो किसी पक्ष की हार होती है और ना ही जीत बल्कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवादों का समाधान करवाया जाता है।

SHARE