आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तीन माह का वेतन तुरंत मिले: जरनैल

0
437
Outsourcing employees, kaithal 1
Outsourcing employees, kaithal 1

कैथल। आज सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और जन स्वास्थ्य अभियान हरियाणा के आह्वान पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मौलिक अधिकार बनाने, सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती, विस्तार के लिए और स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों को 3 माह से वेतन न देने और हाजरी न लगवाने के विरोध में आज सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जरनैल सिंह जन स्वास्थ्य अभियान हरियाणा की जिला प्रधान रामकली जांगड़ा की संयुक्त अध्यक्षता में जिला सचिवालय पर धरना दिया गया। मंच संचालन रामपाल शर्मा ने किया। उसके बाद ज्ञापन जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को प्रेषित किया गया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवचरण,जसवीर सिंह व जन स्वास्थ्य अभियान हरियाणा के उप संयोजक सुरेश उचाना ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के मानकों अनुसार ग्रामीण इलाकों में हर नागरिक को संपूर्ण सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 5000 की आबादी पर एक उप स्वास्थ्य केंद्र, तीस हजार की आबादी के लिए एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 80 हजार से 1लाख 20 हजार की आबादी पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होना चाहिए।

जबकि वर्तमान आबादी की जरूरतों के हिसाब से हमारे पास 634 उप स्वास्थ्य केंद्रों, 81 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 53 सामुदायिक केंद्रों की कमी बनी हुई है। जितना भी है उनमें भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर ,डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन और मल्टीपरपज कैडर की भारी कमी बनी हुई है।
सर्व कर्मचारी संघ के प्रेस सचिव सतबीर गोयत व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के जिला संयोजक मंगत राम व पवन ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा और ना ही उनकी हाजिरी लगवाई जा रही है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को जल्द से जल्द 3 माह का वेतन देकर सभी पुराने कर्मचारियों की हाजिरी लगवाना सुनिश्चित की जाए। संघ के संगठन सचिव ओम पाल भाल व आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर की जिला सचिव नीतू ने मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मौलिक अधिकारों में शामिल किया जाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुरूप स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाया जाए। सभी कॉविड और गैर कोविड मरीजों के लिए आवश्यक दवाइयों का प्रबंध किया जाए। वैक्सीन टीकाकरण की गति को तेज करते हुए सभी नागरिकों का मुफ्त टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। जांच और इलाज पर होने वाले खर्च को सरकार द्वारा वहन किया जाए। स्वास्थ्य विभाग से ठेका प्रथा खत्म करके सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। बढ़ती जनसंख्या के हिसाब से मेडिकल, पैरामेडिकल स्टाफ के नए पद स्वीकृत करके नियमित भर्ती की जाए।

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष सीनू बेनीवाल,अभिषेक शर्मा, राम कुमार शर्मा, स्वराज सिंह, रामचंद्र, बलजिंदर सीड़ा, पवन शर्मा, राज सिंह खटकड़, विमल शर्मा, अमरदीप बनवाला, मनोज कुमार, जयप्रकाश, राजकुमार चहल, रघुवीर सिंह, प्रकाश गुहना, कृष्ण ग्योंग, अमर सिंह, मनदीप नैन ,राजकुमार नेपेवाला ,रणबीर बालू ,कृषण गुलियाना, विक्की टांक, महेंद्र बिदलान, पृथ्वी सिंह, नवीन कुमार, राकेश कुमार, ललित कुमार, अशोक कुमार, हरफूल सिंह व धूम सिंह सिरोही, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के जिला प्रधान सतपाल आनंद, सचिव अमृत लाल, सावित्री देवी, सत्यवान,सुरेश शर्मा, करण सिंह, रानी, अनीता, सोमा व अमरजीत ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

SHARE