Sabudana Khichdi recipes for Navratri: आज शरदिया नवरात्रि का चौथा दिन है. मां की पूजा पूरे देश में बड़ी उत्साह के साथ भक्त मना रहे हैं. माता की आराधना करने वाले कई ऐसे भक्त हैं जो नवरात्री दौरान पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं. ऐसे में खानपान को लेकर संयम बरतना जरूरी होता है. व्रत में खाने के विकल्प सीमित होने के कारण कुछ लोग लंबे समय तक भूखे रहते हैं. कुछ लोग जरूरत से ज्यादा तली-भुनी चीजें खाने लगते हैं. क्या आप जानते हैं कि व्रत के दौरान बिना ज्यादा तेल का इस्तेमाल किए भी पौष्टिक भोजन खाया जा सकता है.
तली भुनी चीजों को खाने की वजह से व्रत के दौरान थकान, कमजोरी और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में व्रत के दौरान ऐसे व्यंजन चुनना जरूरी है, जो स्वाद के साथ शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और पोषण भी दें. मूंगफली, मखाना, कुट्टू, सिंघाड़ा, दही और फलों की मदद से कई हेल्दी और स्वादिष्ट पकवान आसानी से बनाए जा सकते हैं.

हम व्रत में खाई जाने वाली आसान और पौष्टिक रेसिपी के बारे में बात करते हैं जो सबसे पहले साबुदाने की खिचड़ी ही ध्यान में आता है. ये बेहद आसानी से बनाया जाने वाला भोजन है जो शरीर के लिए लाभदायक भी होता है. सबसे कमाल की बात इसे बनाने में ना तो ज्यादा समय लगता है और ना ही तेज जा उतना इस्तेमाल किया जाता है.
– व्रत के खाने को हेल्दी कैसे बनाया जा सकता है?
– व्रत के पकवान बनाते समय किन गलतियों से बचना चाहिए?
साबूदाना खिचड़ी की सामग्री
– 1 कप साबूदाना
– 2 उबले हुए आलू, कटे हुए
– एक चौथाई कप भुनी हुई मूंगफली
– 1 हरी मिर्च
– 2 चुटकी जीरा
– 1 छोटा चम्मच घी
– सेंधा नमक स्वादानुसार
– नींबू और ताजा हरा धनिया
साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि
1. साबूदाने को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे पहले पानी में भिगो दें.
2. एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें.
3. अब हरी मिर्च और कटे हुए आलू डालकर हल्का भूनें.
4. इसके बाद साबूदाना और सेंधा नमक डालें.
5. चम्मच से चलाते हुए 3-4 मिनट तक पकाएं.
6. अंत में भुनी हुई मूंगफली और नींबू का रस मिलाएं. गर्मागर्म खिचड़ी परोसें.


