सुबह उठकर नारियल पानी पीना क्यों है फ़ायदेमंद? जानिए नारियल पानी पीने के 5 फायदे Naariyal Pani Pine Ke Fayde

0
684
Naariyal Pani Pine Ke Fayde

Naariyal Pani Pine Ke Fayde In Hindi

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Naariyal Pani Pine Ke Fayde  : सुबह खाली पेट नारियल पानी (Coconut Water) स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी पीने से दिनभर शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। नारियल पानी विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। और साथ ही ये कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने का भी काम करता है। तो आइये जानते है कि खाली पेट नारियल पानी पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

Read Also : जानिए मशहूर गायक-संगीतकार बप्‍पी लहिरी का निधन कैसे हुआ?मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में ली आखिरी सांस Know Bappi Lahiri Died

1. किडनी में स्टोन की समस्या के लिए (Coconut Water Benefits In Hindi)

किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी नारियल पानी का सेवन करना अच्छा रहता है। अगर किसी को किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या हो, तो उसे सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे किडनी स्टोन काफी हद तक ठीक होने में सहायता मिलती है।

2. ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल (Coconut Water Benefits)

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में नारियल पानी काफी मदद करता है। नारियल पानी में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल (Blood Pressure) में रहता है। अगर कोई हाई ब्लड प्रेशर का मरीज हो, तो उसे सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।

Naariyal Pani Pine Ke Fayde 

3. नारियल पानी पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद (Health Tips)

गर्मी के दिनों में पाचन संबंधी समस्याएं लोगों को परेशान करती हैं। ऐसे में नारियल पानी का सेवन आपके लिए बेहद लाभदायक होगा। सुबह खाली पेट इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे एक लाभ यह होता है कि आपको कब्ज से बचाता है और पाचन प्रक्रिया को दुरूस्त बनाता है।

4. नारियल पानी स्किन व त्वचा के लिए फायदेमंद (Coconut Water Benefits For Skin)

खाली पेट नारियल पानी की मदद से आप स्किन (Skin) व चेहरे का खोया हुआ ग्लो वापस ला सकती हैं। साथ ही पिंपल्स, झुर्रियां, और एग्जिमा की समस्या से छुटकारा मिलता है।इसमें विटामिन सी और अमीनो एसिड होता हैं. इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते है जो मुंहासों से लड़ने में भी मदद करता है।

5. नारियल पानी आंखों के लिए फायदेमंद (Coconut Water Benefits For Eye)

खाली पेट नारियल पानी पीना आंखें के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी खाली पेट इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंखों में दर्द और जलन जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।और साथ ही आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए नारियल का दो चम्मच ताज़ा पानी लें।इसमें दो बूंद बादाम का तेल मिलाएं।ऐसा करने से डार्क सर्कल्स समस्या भी दूर होगी।

Read Also :सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन Plastic Enemy For Environment

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE