जानिए मशहूर गायक-संगीतकार बप्‍पी लहिरी का निधन कैसे हुआ?मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में ली आखिरी सांस Know Bappi Lahiri Died

0
694
Know Bappi Lahiri Died

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Know Bappi Lahiri Died : मशहूर सिंगर बप्पी लहिरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। और उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन मंगलवार को मशहूर संगीतकार – गायक बप्पी लहिरी जी का निधन हो गया। आज हमेशा के लिए एक सुर और शांत हो गया। उनकी उम्र 69 साल की थी। मंगलवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल मेंउन्होंने ली आखरी सांस। बप्पी लाहिड़ी के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। लोग इस बात से काफी ज्यादा हैरान हैं कि आखिर उनका निधन हुआ कैसे? बप्पी लहिरी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया नाम की बीमारी से पीड़ित थे। इस बीमारी के कारण ही उनका निधन हुआ।

Read Also : जानिए माघ पूर्णिमा कब है? जाने इस दिन पूजा का सही शुभ मुहूर्त एवं स्नान-दान के महत्व के बारे में Magh Purnima 2022

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद हुआ उनका निधन (Bappi Lahiri Death)

बप्पी दा को OSA(ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) की परेशानी पिछले एक साल से थी। इस गंभीर बीमारी के कारण बप्पी दा जुहू स्थित क्रिट‍िकेयर हॉस्प‍िटल में 29 दिनों तक भर्ती थे। डॉ. दीपक नामजोशी उनका इलाज कर रहे थे।निधन से एक दिन पहले 15 फरवरी को बप्पी दा की तबियत में होने पर वे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए थे। (Know Bappi Lahiri Died)लेक‍िन अस्पताल से छुट्टी होने के एक दिन बाद ही बप्पी दा की तबीयत दोबारा ब‍िगड़ गई। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोश‍िश की लेक‍िन नाकामयाब रहे। और रात लगभग 11:45 बजे उन्होंने अस्पताल में अपनी आख‍िरी सांसे ली।

बप्पी दा के निधन पर पीएम ने दी श्रद्धांजल‍ि (Know Bappi Lahiri Died)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बप्पी दा के निधन पर श्रद्धांजल‍ि दी है। ‘श्री बप्पी लहिरी जी का संगीत सर्वांगीण था। विभ‍िन्न भावनाओं को जाह‍िर करने वाला था। कई पीढ़‍ियों के लोग उनके संगीत से खुद को जुड़ा महसूस कर सकते हैं। उनके खुशम‍िजाज स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके पर‍िवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांत‍ि”: पीएम

Read Also :जाट शिक्षण संस्था में मनाई देवी सिंह जयंती Chaudhary Devi Singh Jayanti Celebrate

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE