होली पर रंगों से होने वाले बालों को नुकसान से बचाएंगे ये टिप्स Hair Care Tips for Holi 2022

0
500
Side Effects of Holi Colours
Side Effects of Holi Colours

Hair Care Tips for Holi 2022

आज समाज डिजिटल, अम्बाला :

Hair Care Tips for Holi 2022 : 18 मार्च को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों ने होली की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कुछ लोग होली के रंगों से त्वचा की सुरक्षा के उपाय खोज रहे हैं। इसी कड़ी में होली के दिन बालों को रंगों के दुष्प्रभाव से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है। होली के रंगों में मौजूद केमिकल और केरोसिन जैसे तत्व सिर्फ बालों को ही नुकसान पहुंचाने का काम नहीं करते हैं।

बल्कि इससे स्कैल्प में इंफेक्शन भी हो सकता है। जिससे बालों का झड़ना, रूखापन और रूसी की समस्या भी हो जाती है। इसलिए हम आपको होली के रंगों से बालों को बचाने के लिए कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो करके आप होली का पूरा मजा ले सकते हैं।

तेल लगाना न भूलें

Hair Care Tips for Holi 2022
Hair Care Tips for Holi 2022

कई लोग होली खेलने से पहले स्किन पर ऑयल लगाना पसंद करते हैं। जिससे त्वचा पर लगा रंग आसानी से छूट जाता है। बालों पर भी ये नुस्खा काफी कारगर है। होली की एक रात पहले बालों में ऑयलिंग करना न भूलें। इससे तेल आपके बालों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा और रंग भी जल्दी छूट जाएगा।

नींबू रखेगा इंफेक्शन फ्री

Hair Care Tips for Holi 2022
Hair Care Tips for Holi 2022

कैमिकल युक्त रंगों के कारण बालों में इंफैक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। जिसके चलते बालों से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलने लगती हैं। ऐसे में तेल में नींबू मिलाकर बालों की मसाज करने से स्कैल्प में इंफैक्शन होने की संभावना को कम किया जा सकता है। (Hair Care Tips for Holi 2022)

बालों को खुला रखने से बचें

Hair Care Tips for Holi 2022
Hair Care Tips for Holi 2022

होली के दिन महिलाएं अक्सर गुड लुकिंग लगने के लिए बालों को खुला छोड़ देती हैं। ऐसे में रंगों के साइड इफैक्ट बालों पर काफी तेजी से फैल जाते हैं। जो कि बालों की हेल्थ को भी बड़े पैमाने पर प्रभावित करते हैं। इसलिए होली खेलते समय बालों को बांध कर रखना बेहतर रहता है।

हेयर एक्सेसरीज को कहें न

Hair Care Tips for Holi 2022
Hair Care Tips for Holi 2022

होली खेलते समय बालों में किसी भी तरह की हेयर एक्सेसरीज लगाने से बचना चाहिए। वरना ये बालों में फंस जाती हैं और इससे बाल तेजी से झड़ने शुरू हो जाते हैं। (Hair Care Tips for Holi 2022)

स्कॉर्फ का करें इस्तेमाल

Hair Care Tips for Holi 2022
Hair Care Tips for Holi 2022

सर पर स्कॉर्फ पहनना आजकल काफी ट्रेडिंग फैशन बन गया है। इस फैशन की मदद से आप बालों को भी रंगों से बचा सकते हैं। होली खेलने से पहले बालों को स्कॉर्फ से कवर करने से रंग बालों और स्कैल्प पर नहीं चिपकेंगे और डैमेज होने से भी बचे रहेंगे।

Hair Care Tips for Holi 2022

Read More : घर से काली चीटियां निकलने पर क्या होता है, जानिए Vastu Tips For Black Ants

SHARE