घर से काली चीटियां निकलने पर क्या होता है, जानिए Vastu Tips For Black Ants

0
805
Vastu Tips For Black Ants
Vastu Tips For Black Ants

Vastu Tips For Black Ants

आज समाज डिजिटल, अम्बाला : 

Vastu Tips For Black Ants : घर से काली चीटियां निकलने पर अक्सर लोग अलग तरह का विचार करने लगते हैं। लेकिन अगर काली चीटियों की बात करें तो वास्तम में काली चीटियों में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए जिस घर में यह निकलती हैं वहां पर हमेशा सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। घरों में चीटियां निकलना आम बात है।

आमतौर पर यह नार्मल सी दिखने वाली घटना अधिकतर नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चींटियों का आपके घर से निकलने का शुभ या फिर अशुभ मायने होते हैं। इनका निकलना सुख-समृद्धि के अलावा धन लाभ को दशार्ती है। जानिए चीटियों का घर से किस तरह निकलना माना जाता है शुभ।

Read More : जानें होली दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त Holika Dahan Shubh Muhurat 2022

आमतौर पर जब घरों से चींटी निकलती हैं तो लोग आटा, शक्कर आदि डाल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि चीटियों को खाना देना पुण्य का काम होता है। वहीं वास्तु के अनुसार माना जाता है कि काली चीटियों में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए जिस घर में काली चीटियां जाती हैं वहां पर हमेशा खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है।

ऐसे माना जाता है चीटियों का घर से निकलना माना जाता शुभ

अगर घर में एक साथ समूह में चीटियां निकलती हैं तो इसका मतलब होता है कि ऐश्वर्य की वृद्धि होगी। आने वाले समय में आपको कोई अच्छा समाचार मिलने वाला है।

अगर चावल के बर्तन से चीटियां निकल रही हैं तो यह काफी शुभ माना जाता है। आने वाले समय में आपको धन लाभ मिलेगा, जिससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

अगर चीटियां उस जगह से निकले जहां पर सोने से बनी चीजें रखी हैं तो आपको स्वर्ण से संबंधित लाभ मिलने वाले हैं।
अगर चीटियां उत्तर या दक्षिण दिशा की ओर से निकल रही हैं तो यह शुभ माना जाता है। वहीं पश्चिम दिशा से आएंगी तो आपको कहीं यात्रा करने का अवसर मिलेगा।

अगर पूर्व दिशा की ओर से चीटियां निकली हैं तो यह अशुभ माना जाता है। यह कोई निगेटिव खबर (NAGTIVE NEWS) घर ला सकती हैं।
अगर चीटियां छत की ओर से निकल रही हैं तो यह काफी शुभ माना जाता है। इससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

Vastu Tips For Black Ants

Read More : गर्मियों में अपने दिन की शुरुआत करें फ्रूट सलाद से, ऐसे बनाएं How to Make Fruit Salad

SHARE