Giloy Harmful For Liver गिलोय का सेवन आपके लिए ‘किलर’ साबित हो सकता है , डॉक्टरों ने दी चेतावनी

0
683
Giloy Harmful For Liver

आज समाज डिजिटल, अंबाला: 

Giloy Harmful For Liver: प्राचीन काल से ही गिलोय को एक आयुर्वेदिक औषधि के रुप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। जब से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई है तब से लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। ऐसे में जब कोरोना की पहली लहर आई थी तब स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह सलाह दी थी कि गिलोय का सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत हो सकती है। इसके बाद से ही लोगों ने बिना किसी चिकित्सीय सलाह के इसे लेना शुरू कर दिया। गिलोय को हिंदी में ‘अमृता’ या ‘गुडुची’ (Guduchi) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक जड़ी बूटी है जो पाचन में सुधार और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करती है। इसमें दिल के आकार के पत्ते होते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार गिलोय की बेल जिस पेड़ पर चढ़ती है उसके गुणों को भी अपने अंदर समाहित कर लेती है, इसलिए नीम के पेड़ पर चढ़ी गिलोय की बेल को औषधि के लिहाज से सर्वोत्तम माना जाता है। इसे नीम गिलोय के नाम से जाना जाता है। गिलोय में कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक,कैल्शियम और मैगनीज भी प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। अगर आप भी गिलोय का सेवन करते हैं तो आपको इसके स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ इसके नुकसानों के बारे में भी जानना चाहिए।

Giloy Harmful For Liver

अधिक मात्रा में ना ले (Giloy Harmful For Liver)

अगर आपको लगता है कि गिलोय से सिर्फ लाभ ही लाभ हैं तो ऐसा नहीं है। अगर आप ज़रुरत से ज्यादा मात्रा में गिलोय का सेवन करते हैं तो आपको गिलोय के नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। हाल ही में अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लिवर डिजीज कि आधिकारिक पत्रिका हेपेटोलॉजी कम्युनिकेशंस में प्रकाशित  शोध के मुताबिक  गिलोय से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है लेकिन इसका अत्यधिक सेवन करने से स्वास्थ्य में कई तरह की दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। इस अध्ययन में पाया गया कि बहुत अधिक मात्रा में गिलोय का सेवन करने से लिवर जैसे अंगों को नुकसान हो सकता है।

Read Also:Constipation Problem क्या आप अपने छोटे बच्चो की कब्ज की समस्या से पेरशान है तो जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

लिवर को कर सकता है नुक्सान (Giloy Harmful For Liver)

अध्ययन में ये दावा किया गया है कि Giloy का सेवन करना लीवर के लिए खतरा पैदा कर सकता है गिलोय को लेकर यह अध्ययन किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी सहित 13 चिकित्सा केंद्रों में Liver Research क्लब ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। इस अध्ययन में 43 मरीजों को शामिल किया गया, जिनमें पीलिया के लक्षण थे। इसमें 23 महिलाएं और 20 पुरुष थे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दावा किया कि जो मरीज लिवर फेलियर और लिवर के अन्य रोगों से पीड़ित थे उन्होंने गिलोय का लंबे समय तक सेवन किया था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस अध्ययन में पाया गया कि करीब 67 प्रतिशत यानी 29 लोगों को लीवर की समस्या का मुख्य कारण गिलोय का अधिक सेवन था। ये लोग ना तो पहले से शराब का सेवन करते थे और ना ही इन्हें डायबिटीज, थायरॉइड, हाई बीपी जैसी बीमारियां थीं।

Giloy Harmful For Liver

डॉक्टर की सलाह से करे गिलोय का सेवन  (Giloy Harmful For Liver)

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लिवर की समस्या से पीड़ित अधिकतर मरीजों ने डॉक्टर की सलाह के बिना ही गिलोय का सेवन 46 दिन या उससे ज्यादा समय के लिए किया था। इसकी वजह से एक एंटीन्यूक्लियर एंटीबॉडी पैदा हो गई जिसने लिवर की कोशिकाओं पर अटैक करना शुरू कर दिया और ऑटोइम्यून हेपिटाइटिस जैसे Symptom उत्पन्न करने शुरू कर दिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक Giloy  का सेवन हमेशा डॉक्टर से परामर्श के बाद ही करना चाहिए।

इस लेख से हमने पढ़ा कि गिलोय जूस (Giloy juice) या गिलोय सत्व का हमेशा सीमित मात्रा में ही सेवन करें। लेकिन फिर भी अगर आपको किसी तरह की समस्या होती है तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर को ज़रुर सूचित करें।

Read Also:Hair care Tips क्या आप भी कलर के बाद बेजान और रूखे बालों से परेशान हैं, तो तुरंत अपनाएं ये तरीके

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE