Vitamin B12 Deficiency: आप भी तो नहीं कर रहे विटामिन B12 से जुड़ी यह गलती? ज्यादा फायदे के लिए इसका करें सेवन, कमजोरी होगी दूर

0
166

Vitamin B12 Suppliment: कमजोरी और थकान महसूस होने पर अक्सर लोग केमिस्ट से या ऑनलाइन विटामिन B12 सप्लिमेंट मंगवाकर उसका सेवन करते हैं. बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि बाजार में इसके दो विकल्प मौजूद हैं. पहला मेथाइलकोबालामिन और दूसरा सायनोकोबालामिन. दोनों ही सप्लिटमेंट का सेवन B12 की कमी होने पर किया जाता है, लेकिन यह मरीज के सिंप्टम पर निर्भर करता है कि आपको दोनों में से किसका सेवन करना है.

किस सिंप्टम में कौन सा विकल्प

मेथाइलकोबालामिन विटामिन B12 का ऐक्टिव फॉर्म है और इसे हमारा शरीर सीधे इस्तेमाल करता है. इसका सेवन तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है. वहीं, सायनोकोबालामिन का सेवन विटामिन B12 की कमी से जुड़े बाकी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है. दोनों ही विकल्पों सेवन, विटामिन B12 की कमी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए दशकों से सुरक्षित और प्रभावी तौर पर किया जा रहा है.

मेथाइलकोबालामिन है ज्यादा बेहतर?

यह जरूरी नहीं है कि मेथाइलकोबालामिन हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद होगा. दोनों ही सप्लिटमेंट का सेवन विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए किया जाता है. हालांकि, कब किस विकल्प का इस्तेमाल करना है यह मरीज की चिकित्सकीय जरूरतों के हिसाब से तय किया जाता है. दूसरे शब्दों में कहें, तो एक ही दवा से सभी बीमारियों का इलाज नहीं किया जा सकता.

कमी पूरी करने या ताकत के लिए कौन बेहतर

अगर आपको होने वाली कमजोरी B12 की कमी की वजह से है, तो दोनों में से किसी भी विकल्प का सेवन किया जा सकता है. सही डोज में सेवन करने पर ये शरीर में B12 की कमी को धीरे-धीरे पूरा करते हैं और ताकत देते हैं.

डॉक्टर किसका देते हैं सुझाव

विटामिन B12 की कमी होने पर साइनोकोबालामिन या मेथाइलकोबालामिन दोनों ही शरीर को फायदा पहुंचाते हैं, बशर्ते सही डोज लिया जाए. हालांकि, अगर समस्या तंत्रिका तंत्र से जुड़ी है, तो मेथाइलकोबालामिन का सेवन करने की ही सलाह दी जाती है.

  • TAGS
  • [post_tags]