Libya Flood Update: लीबिया में बाढ़ से 5000 से ज्यादा लोगों की मौत, पानी में समाई सड़कें, एयरपोर्ट, मदद पंहुचाना मुश्किल

0
264
Libya Flood Update
लीबिया में बाढ़ से 5000 से ज्यादा लोगों की मौत, पानी में समाई सड़कें, एयरपोर्ट

Aaj Samaj (आज समाज), Libya Flood Update, त्रिपोली: अफ्रीकी देश लीबिया में डेनियल तूफान और विनाशकारी बाढ़ ने बहर बरपा रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में अब तक 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 15 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। फिलहाल सिर्फ 700 शवों की पहचान हो सकी है। बताया गया है कि देश के पोर्ट सिटी दर्ना को भारी नुकसान हुआ है।

दर्ना सिटी का 25 फीसदी हिस्सा पूरी तरह तबाह

रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 हजार आबादी वाले दर्ना सिटी के पास बाढ़ व तूफान से दो डैम टूट गए जिसके कारण शहर का 25 फीसदी हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है। शहर में अब तक 700 लोगों की मौत हुई है। देश के कई इलाकों में हालात इतने बदतर हैं कि बचाव में जुटी सेना भी बेबस नजर आ रही है। रेस्क्यू में लगे 123 सैनिक भी लापता बताए गए हैं। देश में मौजूद चुनिंदा एयरपोर्ट्स इस लायक नहीं बचे हैं कि वहां कोई हैवी या कार्गो एयरक्राफ्ट लैंड कर सके। यही वजह है कि यहां मदद पहुंचाना भी मुश्किल हो रही है।

मरने वालों को दफनाने तक की जगह नहीं बची

हालात इस कदर खराब हैं कि मरने वालों को दफनाने तक की जगह नहीं बची है और लाशें सड़कों पर देखी जा रही हैं। लीबिया के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल जलील ने बताया है कि कई जगहों पर पहुंचा नहीं जा सकता जिसके कारण हम केवल अनुमान लगा सकते हैं कि जमीनी हालात क्या होंगे। कई इलाकों में पानी में लाशें तैरती नजर आ रही हैं। कई घरों में शव सड़ चुके हैं और इनकी वजह से बीमारियां फैलने का खतरा है।

1959 में हुए थे इतने खराब हालात

अल जजीरा के मुताबिक, पोर्ट सिटी दर्ना के पास टूटे दो डैमों में से एक डैम की हाइट 230 फीट थी। सबसे पहले यही डैम तबाह हुआ। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि 2002 से इन बांधों की देखरेख नहीं हुई थी। सरकार ने बताया कि आखिरी आंकड़ा आएगा तो शायद दुनिया हैरान रह जाए। इतने खराब हालात केवल 1959 में हुए थे। दुनिया के कई देशों ने मदद की पेशकश की है, लेकिन अभी वह कैसे मदद कर पाएंगे, यह भी देखना होगा। न एयरपोर्ट सलामत हैं और न सड़कें बची हैं। बता दें कि लीबिया की कुल आबादी 67.4 लाख है।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE