Libya Devastating Flood: लीबिया में बाढ़ से 3000 से ज्यादा लोगों की मौत, 100,000 घर तबाह, 10 हजार हो सकती है मृतक संख्या

0
225
Libya Devastating Flood
लीबिया में बाढ़ से 2300 लोगों की मौत, 100,000 घर तबाह

Aaj Samaj (आज समाज), Libya Devastating Flood, त्रिपोली: तूफान डेनियल के चलते लीबिया भीषण बाढ़ की चपेट में है और अब तक हादसो में 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हेल्थ मिनिस्टर अब्दुल जलील ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के पूर्वी हिस्से में हालात अब तक बेकाबू हैं और यही वजह है कि मरने वालों का आंकड़ा महज 24 घंटे में 700 से 3000 हो गया। देश की आपातकालीन सेवाओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है। खतरनाक तूफान के चलते देश में लगभग 100,000 लोगों के घर तबाह हो गए हैं। दर्ना सिटी में भी बाढ़ के चलते भारी विनाश हुआ है। वहां नदी के किनारे पर स्थित बहुमंजिला इमारतें ढह गईं और घर व कारें पानी के तेज बहाव में बह गईं।

  • बहुमंजिला इमारतें ढह गईं
  • घर व कारें पानी में बह गईं

5,000 से लोग लापता, लगभग 7,000 घायल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के तहत आपातकालीन सेवाओं ने अकेले दर्ना में 2,300 से ज्यादा लोगों की प्रारंभिक सूचना दी है। साथ ही कहा है कि 5,000 से अधिक लोग लापता हैं और लगभग 7,000 घायल हुए हैं। वहीं पूर्वी लीबिया में प्रतिद्वंद्वी सरकार के अधिकारियों के अनुसार दर्ना में बाढ़ में हजारों लोग मारे गए हैं और मृतक संख्या 10,000 से अधिक हो सकती है। बदतर हालात को देखते हुए दुनिया भर के देशों ने संकट की इस घड़ी में लीबिया के लिए तत्काल सहायता और बचाव दल भेजने की पेशकश की है।

टीवी पर फुटेज में दिखे दर्जनों शव

डेनियल के चलते लीबिया में मूसलाधार बारिश हुई है और इस वजह से बाढ़ आने से पहले ग्रीस, बुल्गारिया और तुर्की में तबाही मची और रविवार को ‘डेनियल’ लीबिया पहुंच गय और दर्ना के कई तटीय इलाकों को इसने तहस-नहस कर दिया।लीबियाई टीवी पर फुटेज में दर्ना के मुख्य चौराहे पर कंबल या चादर में लिपटे दर्जनों शव दिख रहे हैं, जिनकी शिनाख्त होनी बाकी है। वहीं दक्षिण-पूर्व में माटौर्बा गांव में शवों के ढेर लगे हुए हैं. सोमवार को 300 से अधिक पीड़ितों को दफनाया गया. लेकिन आशंका है कि बड़ी संख्या में लोग भूमध्य सागर में गिरने वाली नदी में खो जाएंगे।

लगभग 10 हजार लोग लापता

इंटरनेशनल फेडरेशन आॅफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज के टैमर रमदान ने कहा, मृतक संख्या बहुत बड़ी है और हजारों तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा, करीब 10 हजार लोग लापता हैं। लीबिया के पूर्व में कहीं और, सहायता समूह नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल ने कहा, पूरे गांव बाढ़ से डूब गए हैं और मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा कहा कि पूरे लीबिया में समुदायों ने वर्षों से संघर्ष, गरीबी और विस्थापन को सहन किया है। नई आपदा इन लोगों की स्थिति को और खराब कर देगी। अस्पतालों और आश्रयों पर अत्यधिक दबाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE