स्वर्गीय ओमप्रकाश बोहरा की रस्म पगड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास ने लोगों को संबोधित किया Late Omprakash Bohra’s Ritual Turban

0
815
Late Omprakash Bohra's Ritual Turban
Late Omprakash Bohra's Ritual Turban

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
Late Omprakash Bohra’s Ritual Turban : मनुष्य का संसार से आना और जाना विधि का विधान है। जो मनुष्य इस संसार में आया है, उसका जाना भी तय है। मनुष्य द्वारा अपने जीवन काल में किए गए कार्यों की बदौलत ही इस संसार में उसको जाने के बाद याद किया जाता है। उपरोक्त विचार हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सेवानिवृत रेलवे सेक्शन अधिकारी ओमप्रकाश बोहरा की रस्म पगड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

Read Also : जानिए दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के कुछ घरेलू उपाय Home Remedies To Keep Teeth And Gums Healthy

ओम प्रकाश बोहरा सदा मानव हित के लिए किए कार्य (Late Omprakash Bohra’s Ritual Turban)

पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा (Former Education Minister Prof. Ram Bilas Sharma) ने कहा कि ओम प्रकाश बोहरा ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा, गोसेवा व मानवता उत्थान के लिए लगाया। (Late Omprakash Bohra’s Ritual Turban) वे शहर की विभिन्न गौशालाओं के प्रधान, ब्राह्मण सभा के प्रधान सहित शहर की अनेकों संस्थाओं के पदों पर रहें और उन्होंने सदा मानव हित के लिए कार्य किया।

86 वर्ष की उम्र में हुआ निधन (Ram Bilas Sharma organized on the ritual turban of Omprakash Bohra)

उल्लेखनीय है कि रेलवे सेक्शन ऑफिसर से सेवानिवृत्त ओमप्रकाश बोहरा का बीते दिनों 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वे रेलवे विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर सेवानिवृत्त होने के बाद शहर की विभिन्न संस्थाओं के अनेक पदों पर रहे। (Late Omprakash Bohra’s Ritual Turban) वे अपने पीछे एक पुत्र व चार पुत्रियों, पोतों सहित भरापूरा परिवार छोड़कर गए उनकी गिनती शहर के प्रतिष्ठित लोगों में होती थी।

ये अधिकारी रहे मौके पर मौजूद (Latest Mahendragarh News)

इस मौके पर हरको बैंक के पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज, गौड ब्राह्मण सभा नारनौल के पूर्व प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट, सुधीर दीवान, सत्यव्रत शास्त्री, इंद्रलाल शर्मा पाथेडा, पूर्व सेवानिवृत्त डीईओ मुकेश लावनिया, नगरपालिका के पूर्व कार्यवाहक प्रधान रमेश बोहरा, अमित मिश्रा, सेवानिवृत्त बीईओ रमेश वैद्य, मुख्य अध्यापक डॉ. नंद भारद्वाज, मुकेश मेहता, डायरेक्टर अनिल कौशिक, दिनकर बोहरा, मातादीन ठेकेदार जाटवास, पूर्व प्रधान राजेश दीवान, वरिष्ठ पत्रकार सुशील बिढाट, वरिष्ठ अधिवक्ता बुद्धिप्रकाश वशिष्ठ, प्राचार्य संजय जोशी, देवेन्द्र कुमार सहित भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Read Also : सेहत के लिए किसी संजीवनी से कम नही पपीता,जानिए सेहत को होने वाले इसके अद्भुत लाभ Benefits Papaya For Health

Read Also : जानिए ज्यादा देर तक मोबाइल,कंप्यूटर और लैपटॉप के सामने कई घंटों काम करने से हमें क्या क्या नुकसान हैं Side Effects Of Sitting Long On Computer

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE