Kurkushetra News : श्रीमद् भगवान दत्तात्रेय अमृत कथा महोत्सव सम्पन्न, श्री साक्षी गोपाल वेद विद्यालय की भी हुई शुरुआत

0
84
Shrimad Bhagwan Dattatreya Amrit Katha Mahotsav concluded, Shri Sakshi Gopal Veda Vidyalaya was also inaugurated

(Kurkushetra News) कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहली बार प्राचीन भगवान दत्तात्रेय मंदिर में वैशाख माह की पूर्णिमा तथा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 4 दिवसीय श्री दत्तात्रेय कथा का संत महात्माओं और असंख्य श्रद्धालुओं की उपस्थित में समापन हुआ। आज मंदिर परिसर में श्री साक्षी गोपाल वेद विद्यालय का भी शुभारंभ किया गया। कथा व्यास स्वामी शंकरानन्द जी महाराज एवं साध्वी डॉ. मोक्षिता ने बताया कि हरियाणा की धरा पर पहली बार श्रीमद् भगवान दत्तात्रेय अमृत कथा आयोजित की गई।

भगवान दत्तात्रेय मंदिर कुरुक्षेत्र में चार दिवस से चली श्रीमद् दत्तात्रेय अमृत कथा का समापन हुआ। भगवान दत्तात्रेय जी के प्राण प्रतिष्ठा और भगवान दत्तात्रेय चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री साक्षी गोपाल वेद विद्यालय का भी शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली उत्तर प्रदेश से भक्तों का आना हुआ। इस शुभ अवसर पर विशेष रूप से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेंद्र पाल, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता, षड्दर्शन साधु समाज के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर जी महाराज अवधूत आश्रम, महंत स्वामी कमलगिरी, स्वामी हरिनारायण गिरी, स्वामी रवि भारती, साध्वी मोक्षिता, आचार्य श्रीराम शर्मा, आचार्य राजेश मुदगिल, आचार्य रविशंकर शर्मा, आचार्य राजेश वत्स, समाजसेवी सुशील चित्रा, पुरुषोत्तम शर्मा, अभिमन्यु वर्मा, अशोक शर्मा, डॉक्टर सचिंद्र कुमार, योगाचार्य योगेंद्र, विक्रम वधवा, सीताराम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Kurkushetra News : कुटा ने वरिष्ठ प्रो. दलीप कुमार को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित