West Asia War: पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की

0
267
West Asia War
West Asia War: पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की, बातचीत से मसला सुलझाएं देश

West Asia War, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के बीच उर्जा प्रतिष्ठानों पर हो रहे मिसाइल हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने संकट पर पांच देशों के प्रमुखों से फोन पर बात करके मसले को बातचीत के जरिये सुलझाने का आग्रह किया है।

तेल व गैस के दाम बढ़ने का डर

ऊर्जा ठिकानों पर हमलों के कारण दुनियाभर में तेल व गैस के दाम बढ़ने का डर पैदा हो गया है। दरअसल, इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र समेत कई ठिकानों पर हमले किए हैं जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। प्रतिशोध में ईरान ने कुवैत व कतर के गैस तथा ऊर्जा ठिकानों पर अटैक किए हैं जिससे पूरी दुनिया सहम गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बीच ऊर्जा ठिकानों को निशाना न बनाने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ईरान के गैस क्षेत्र पर अटैक की जानकारी नहीं थी। कतर के गैस क्षेत्र पर हमले से पूरे विश्व गैस के दाम बढ़ सकते हैं।

संवाद और कूटनीति की पहल की अपील

पीएम मोदी ने गुरुवार को फ्रांस, ओमान, कतर, जॉर्डन और मलेशिया के नेताओं से फोन पर अलग-अलग बात की और ईरान युद्ध में ऊर्जा ठिकानों को टारगेट करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने पश्चिम एशिया में सुरक्षा, शांति, व स्थिरता जल्द बहाल करने के लिए संवाद तथा कूटनीति की पहल का आग्रह किया। पीएम व पांच देशों के नेताओं के बीच वैश्विक ऊर्जा संकट को दूर करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में पोतों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

संकट में भारत कतर संग खड़ा : मोदी 

पीएम मोदी ने कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से कहा कि संकट में भारत कतर संग खड़ा है और नई दिल्ली क्षेत्र में ऊर्जा ढांचों पर अटैक की कड़ी भर्त्सना करता है। उन्होंने कतर में रहने वाले भारतीय समुदाय के समर्थन व देखभाल के लिए अमीर तमीम आभार जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन किंग अब्दुल्ला द्वितीय के साथ ही पश्चिम एशिया संकट पर वार्ता की और ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की उन्होंने निंदा की। इसी तरह ओमान, मलेशिया और फ्रांस के राष्ट्र प्रमुखों से मोदी ने बात की।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis: संकट पर भारत की प्रतिक्रिया ‘जिम्मेदार कूटनीति’: शशि थरूर

  • TAGS
  • [post_tags]