US-Iran Ceasefire : अमेरिका-ईरान युद्ध विराम, किसकी जीत-किसकी हार

0
257
US-Iran Ceasefire : अमेरिका-ईरान युद्ध विराम, किसकी जीत-किसकी हार
US-Iran Ceasefire : अमेरिका-ईरान युद्ध विराम, किसकी जीत-किसकी हार

अमेरिका और ईरान दोनों ही बता रहे अपनी-अपनी जीत, दोनों ही पक्षों को हुआ भारी नुकसा, पूरी दुनिया ने ली राहत की सांस

US-Iran Ceasefire (आज समाज), नई दिल्ली : करीब 40 दिन के जोरदार हमलों और एक दूसरे को बर्बाद करने की बयानबाजी करने के बाद बुधवार अलसुबह (भारतीय समय अनुसार) पूरी दुनिया को वह समाचार मिला जिसका सभी को इंतजार था। अमेरिका और ईरान दोनों युद्ध विराम के लिए सहमत हो गए। हालांकि यह युद्ध विराम दो सप्ताह का है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह आगे बढ़ेगा।

अब दोनों देश युद्ध नहीं बातचीत के लिए तैयार रहेंगे। युद्ध विराम के बाद पहले दौर की बातचीत दोनों के बीच इस्लामाबाद में होगी। हालांकि दोनों देश युद्ध विराम के बीच इसे अपनी-अपनी जीत बता रहे हैं। एक तरफ जहां ट्रंप ने इसे अपनी जीत बताया तो वहीं ईरानी विदेश मंत्री ने इसे अपनी जीत बताते हुए देशवासियों को जश्न मनाने का न्योता दिया। लेकिन शायद यह युद्ध दोनों देशों के साथ-साथ पूरी दुनिया को एक बार फिर से बड़ा झटका दे गया है।

युद्ध विराम पर यह बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर 2 हफ्तों के लिए हमले रोकने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बताया कि ईरान की तरफ से तुरंत स्ट्रेट आॅफ होर्मुज खोलने की शर्त पर बमबारी और हमले दो हफ्ते के लिए स्थगित करने के लिए राजी हूं। ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अपील के बाद लिया है। उन्होंने कहा- हमें ईरान से 10 पॉइंट का प्रस्ताव मिला है। दोनों देशों के बीच सभी विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। अगले दो हफ्ते समझौते को अंतिम रूप देने और उसे लागू करने के लिए जरूरी होगा।

युद्ध विराम पर ईरान यह बोला

ईरान ने भी सीजफायर की पुष्टि कर दी है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया कि आगे की बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी। ईरान ने दो हफ्ते के लिए होर्मुज खोलने की जानकारी दी और अपने नागरिकों से कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय एकता बनाए रखना और जीत का जश्न पूरी ताकत से जारी रखें। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगले 2 हफ्तों तक होर्मुज से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही होगी।

उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था ईरानी सशस्त्र बलों के साथ समन्वय के जरिए लागू होगी और इसमें तकनीकी सीमाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। अराघची ने यह भी कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद होते हैं, तो उसकी सेना भी अपनी रक्षात्मक कार्रवाई रोक देगी।

ये भी पढ़ें : Crude Oil Price : अमेरिका-ईरान युद्ध थमते ही गिरे क्रूड के दाम

  • TAGS
  • [post_tags]