UP Foundation Day: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, सीएम योगी ने बुके देकर किया स्वागत

0
279
UP Foundation Day
UP Foundation Day: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, सीएम योगी ने एयरपोर्ट पर बुके देकर किया स्वागत

UP 76th Foundation Day, (आज समाज), लखनऊ: उत्तर प्रदेश 76वें स्थापना दिवस पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाए दीं और यूपी को विकास का ग्रोथ इंजन बताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मौके पर लखनऊ पहुंचे और उन्होंने ‘जय श्री राम’ का जयकारा लगाया। साथ ही अमित शाह ने कहा कि सीएम योगी जी ने उत्तर प्रदेश को बदल दिया है।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में यूपी महोत्सव आयोजित

राजधानी लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 24 से 26 जनवरी तक यूपी महोत्सव भी आयोजित किया जा रहा है। अमित शाह भी राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचे। इससे पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पुष्पगुच्छ देकर गृह मंत्री का स्वागत किया।

राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं : राष्ट्रपति मुर्मू 

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है। राष्ट्रपति ने कहा, मुझे भरोसा है कि उत्तर प्रदेश बिना रुके प्रगति के पथ पर अग्रसर है और प्रदेश आगे बढ़ना जारी रखेगा। मुर्मूू ने कहा, मैं इस राज्य के मेहनती व प्रतिभाशाली लोगों के बेहतर भविष्य की कामना करती हंू।

बीमारू से बेमिसाल प्रदेश बना प्रदेश : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारतीय संस्कृति व विरासत की समृद्धि में अमूल्य योगदान देने वाले यूपी वासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, डबल इंजन सरकार तथा विकास को समर्पित प्रदेश के लोगों की सहभागिता से हमारा यह राज्य पिछले 9 वर्ष में बीमारू से बेमिसाल प्रदेश बना है। पीएम ने कहा, मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश की प्रगति को गतिशील बनाए रखने में यूपी का सामर्थ्य बहुत काम आने वाला है।

नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा यूपी : गृह मंत्री

अमित शाह ने कहा, प्रदेश के स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश के सभी भाई-बहनों को बधाई एवं ेशुभकामनाएं। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश वह धरती है, जिसने राष्ट्र को संस्कृति, साधना, शक्ति और संकल्प के मार्ग पर सदैव अग्रसर किया है। गृह मंत्री ने कहा, डबल इंजन सरकार में आज यूपी विकास व विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा, मैं राज्य के हमेशा प्र्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें : PM Modi News: आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस, प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियां को दी शुभकामनाएं

  • TAGS
  • [post_tags]