UN Report On Red Fort Blast,(आज समाज), संयुक्त राष्ट्र/नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली मेें लाल किले (red fort) के पास हुए धमाके को लेकर संयुक्त राष्ट (यूएन) की एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद (jaish-e-mohammed) से इस हमले के तार जुड़े हैं। बता दें कि पिछले वर्ष 9 नवंबर को लाल किले के समीप जोरदार धमाका हुआ था और इस कारण 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग जख्मी हो गए थे।
देश की सुरक्षा एजेंसयों की चिंता बढ़ी
यूएन की आतंकवाद निगरानी टीम की फ्रेश रिपोर्ट में ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश व इसकी नई साजिश के तहत महिला दहशतगर्दों को लेकर देश की सुरक्षा एजेंसयों की चिंता और बढ़ गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जैश महिलाओं के लिए अलग विंग बनाना और आतंकी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता शामिल है।
जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
यूएन की रिपोर्ट को देखते हुए विशेषज्ञों ने कहा है कि जैश भारत में अपने संगठन का नेटवर्क बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। यूएन सुरक्षा परिषद को सौंपी गई रिपोर्ट में एनालिटिकल सपोर्ट एंड सैंक्शंस मॉनिटरिंग टीम का कहना है कि एक सदस्य देश ने बताया है कि जैश ने पिछले वर्ष 9 नवंबर को लाल किले के नजदीक हुए धमाके की जिम्मेदारी ली थी।
‘जमात उल-मुमिनात’ नाम से एक विंग का गठन किया
यूएन की रिपोर्ट के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद ने 8 अक्टूबर को महिलाओं के लिए ‘जमात उल-मुमिनात’ नाम से एक विंग का गठन किया जिसका मकसद आतंकी गतिविधियों में मदद करना है। जैश के इस फैसले से संगठन नए भर्ती व संचालन मॉडल को अख्तियार कर रहा है। साथ ही वह महिलाओं को सहायक व सक्रिय भूमिकाओं में शामिल करके सुरक्षा जांच से बचने की कोशिश कर रहा है।
2000 में बनाया गया जैश
बता दें जैश-ए-मोहम्मद 2000 में बना और इसका प्रमुख मसूद अजहर है। गठन के बाद यह आतंकी समूह विशेष तौर पर जम्मू-कश्मीर में एक्टिव रहा और अब तक कश्मीर में कई हाई-प्रोफाइल हमलों के लिए यह जिम्मेदार है। मसूद अजहर पर यूएन ने यात्रा प्रतिबंध लगाया है। साथ ही उसकी संपत्ति पर फ्रीज जैसी पाबंदियां लागू हैं। रिपोर्ट के अनुसार मसूद अजहर ने ही 8 अक्टूबर को महिलाओं के लिए ‘जमात उल-मुमिनात’ नाम से अलग विंग बनाने की घोषणा की थी। विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल करना जैश के नए प्लान का हिस्सा हो सकता है, ताकि वह अपना नेटर्क बढ़ा सके और सुरक्षा एजेंसियों की नजर से अपना बचाव कर सके।
यह भी पढ़ें : Red Fort Blast Live Updates: कार पर केंद्रित जांच, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज


