Udhampur Encounter Updates: सुरक्षा बलों ने बसंतगढ़ के जंगलों में मार गिराए दो आतंकी

0
880
Udhampur Encounter Updates
Udhampur Encounter Updates: सुरक्षा बलों ने बसंतगढ़ के जंगलों में मार गिराए दो आतंकी

J&K Encounter Updates, (आज समाज), श्रीनगर: सुरक्षाबलों को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार से चल रही मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने बसंतगढ़ के जंगलों में एनकाउंटर के दौरान दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।

रुबानी उर्फ अबू माविया जैश का शीर्ष कमांडर

सैन्य सूत्रों ने बताया कि बसंतगढ़ क्षेत्र के किया गांव के जंगलों में मंगलवार शाम को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी हैं और इनमें से एक की पहचान जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर रुबानी उर्फ अबू माविया ( Rubani alias Abu Mawiya) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि  रुबानी कई वर्षों से क्षेत्र में एक्टिव था।

आतंकियों ने की भागने कोशिश

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर व्हाइट नाइट कोर, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआईएफ डेल्टा के जवानों ने मंगलवार को बसंतगढ़, बिलावर व रामनगर के जंगलों में पूरे इलाके की घेराबंदी करके संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई थी। बुधवार को पुष्टि हुई कि दो आतंकी मारे गए हैं। गोलीबारी के दौरान आतंकियों ने भागने की कोशिश की मगर वे भाग नहीं पाए।

31 जनवरी को किश्तवाड़ के जंगल में हुई थी मुठभेड़

सूत्रों ने बताया है कि अब भी जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है जिसे देखते हुए वहां लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। आॅपरेशन को अंजाम देने में सुरक्षा बलों की रणनीति, तालमेल व क्षेत्रीय नियंत्रण की तारीफ की जा रही है। बता दें कि इससे पहले 31 जनवरी को किश्तवाड़ के जंगल में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आतंकी घायल हुआ था। पिछले वर्ष आठ अप्रैल को जोफड़ क्षेत्र में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को घेरे जाने की सूचना थी। इसके बाद सामने आया था कि 26 नवंबर को चिगला बलोता गांव में 3 संदिग्ध इलाके के एक व्यक्ति से खाना लेकर पास के जंगल की तरफ गए थे। घना जंगल व पहाड़ी इलाके होने के कारण रात के अंधेरे में आतंकी भागने में कामयाब रहे थे।

यह भी पढ़ें : J&K Encounter: कुलगाम के अखल में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी ढेर

 

  • TAGS
  • [post_tags]