Sikkim Foundation Day: पीएम मोदी ने सिक्किम को दी 4,000 करोड़ की सौगात

0
346
Sikkim Foundation Day
Sikkim Foundation Day: पीएम मोदी ने सिक्किम को दी 4,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात

Sikkim Foundation Day, (आज समाज), गंगटोक: पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम का आज 50वां स्थापना दिवस है और इस मौके पर आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी गंगटोक पहुंचे हैं। गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया था और आज इसका समापन समारोह था। पीएम ने इसमें पहुंचकर 4,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

समग्र व समावेशी विकास को गति देना परियोजनाओं का मकसद

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिन परियोजनाओं का पीएम मोदी ने सिक्किम को तोहफा दिया है उनमें बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई हैं और इनका उद्देश्य राज्य में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है।

आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नामची जिले के यांगांग में 100 बिस्तरों वाले आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने एनआईटी देओराली में 30 बिस्तरों वाले एकीकृत सोवा रिग्पा अस्पताल का शुभारंभ किया। इससे राज्य में चिकित्सा की पारंपरिक और एकीकृत प्रणालियों तक पहुंच मजबूत होगी।

डेंटम प्रोफेशनल कॉलेज का उद्घाटन किया

पीएम ने यांगांग में सिक्किम विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर, चाकुंग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्टता विश्वविद्यालय के प्रशासनिक खंड, गंगटोक जिले के सोचेगांग में हेलेन लेपचा मेडिकल कॉलेज और ग्यालशिंग जिले के डेंटम में डेंटम प्रोफेशनल कॉलेज का भी उद्घाटन किया। उन्होंने ही ग्याथांग में मॉडल आवासीय विद्यालयों, मंगन जिले के मांगशिला में एक नए मॉडल डिग्री कॉलेज और नामची जिले के बूमतार गुम्पा में एक मठ-सह-कक्षा छात्रावास का भी लोकापर्णय किया। इसके अलावा, मोदी ने सिक्किम के 160 स्कूलों में आईटी-सक्षम शैक्षिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के कार्यान्वयन की शुरूआत की।

दो ‘हिंज्ड डबल-लेन स्टील आर्क’ पुलों की आधारशिला

सिक्किम में कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए, प्रधानमंत्री ने तीस्ता नदी पर सिरवानी और लोअर समदोंग में दो ‘हिंज्ड डबल-लेन स्टील आर्क’ पुलों की आधारशिला रखी, जो नामची और गंगटोक जिलों को जोड़ते हैं। वह किचूडुमरा के रास्ते बर्डहांग से नामची तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे अंतर-जिला पहुंच बढ़ेगी, यात्रा की दक्षता में सुधार होगा और लोगों तथा सामान की आवाजाही सुगम होगी।

ये भी पढ़ें : Narendra Modi Bengal Rally: ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

  • TAGS
  • [post_tags]