RSS Defamation Case: पेशी के लिए महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट राहुल गांधी

0
210
RSS Defamation Case
RSS Defamation Case: पेशी के लिए महाराष्ट्र के भिवंडी एडिशनल सेशंस कोर्ट राहुल गांधी

Rahul Gandhi, (आज समाज), मुंबई: राष्ट्रीय स्वयं संघ (RSS) मानहानि मामले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र के भिवंडी एडिशनल सेशंस कोर्ट में आज पेशी के लिए पहुंचे हैं। मामला 2014 का है। कांग्रेस नेता की पेशी से पहले भिवंडी में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं। आरएसएस के स्थानीय कार्यकर्ता, राजेश कुंटे ने राहुल के खिलाफ 6 मार्च, 2014 को एक चुनावी रैली में यह दावा करने के लिए मामला दायर करवाया था कि राइट-विंग संगठन ने महात्मा गांधी की हत्या की थी।

सितंबर 2016 में राहुल ने सुप्रीम कोर्ट में मामले को चुनौती देने वाली अपनी याचिका वापस ले ली और कहा कि वह ट्रायल का सामना करेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ट्रायल कोर्ट में उनके खिलाफ पेंडिंग क्रिमिनल कार्रवाई में दखल देने से शीर्ष के इनकार के बाद ट्रायल का सामना करने के लिए अपनी तैयारी जाहिर की।

शिवराज पाटिल ने जमानतदार के तौर पर किया था काम

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने इससे पहले जमानत के लिए राहुल गांधी के जमानतदार के तौर पर काम किया था। उनके निधन के बाद, राहुल को आज कोर्ट में नया जमानतदार देना होगा। ठाणे पुलिस ने कोर्ट परिसर के अंदर और आसपास सिक्योरिटी और कड़ी कर दी है। एहतियातन अदालत के 100 मीटर के दायरे में दुकानें भी बंद कर दी गई हैं। कांग्रेस नेता की हाई-प्रोफाइल कोर्ट में पेशी से पहले सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

कांग्रेस नेता को इसलिए बनाया जा रहा निशाना : हर्षवर्धन सपकाल

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ (Maharashtra Congress Chief) हर्षवर्धन सपकाल (Harsh Vardhan Sapkal) ने कहा कि राहुल उनके नेता हैं और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के लिए वह अदालत में पेश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा का भी असली चेहरा सामने ला दिया है।

ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi: कर्नाटक चुनाव में 40% कमीशन वाले विज्ञापन का मामला, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस रद्द

  • TAGS
  • [post_tags]