Rana Balachauria Murder Case, (आज समाज), चंडीगढ़: कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी गैंगस्टर करण डिफॉल्टर (Karan Defaulter) पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। पुलिस के अनुसार मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर मुठभेड़ हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करण डिफॉल्टर को सीआई की हिरासत में लिया गया था। इस बीच वह सीआई के कब्जे से भाग गया और फिर उसने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी और एनकाउंटर में करण मारा गया।
पश्चिम बंगाल से में चढ़ा था हत्थे
पुलिस ने बताया कि मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर पर पुलिस अधिकारी प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं। चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरमनदीप सिंह हंस ( Mohali SSP Harmandeep Singh Hans) संवाददाता सम्मेलन में मामले की जानकारी देंगे। करण डिफॉल्टर (Karan Defaulter) को पश्चिम बंगाल से गुरुवार को हिरासत में लिया गया था।
छह राज्यों में अभियान के बाद 9 आरोपी गिरफ्तार
राणा बालाचौरिया हत्याकांड में अब तक पंजाब से पश्चिम बंगाल तक (अन्य 4 राज्य हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक ) छह राज्यों में चली तलाशी अभियान के बाद 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी पर 15 दिसंबर, 2025 को सोहाना के सेक्टर 79 में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बालाचौरीया की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। मोहाली पुलिस (Mohali police) ने इनमें से एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और सेंट्रल एजेंसियों की मदद से कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या में भी वांछित था करण
पुलिस के अनुसार करण डिफॉल्टर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या के मामले में भी वांछित था। उसे इस मामले में मुख्य शूटर बताया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार रास्ते और गाड़ियां बदल रहे थे। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बुधवार को बताया था कि यह हत्या विदेश में बैठे गैंगस्टर बलविंदर सिंह, उर्फ डॉनी बल, और अमरजीत सिंह, उर्फ खब्बा के कहने पर की गई थी।
डीजीपी के निर्देश पर बनाई गई थी स्पेशल टीमें
बालाचौरिया हत्याकांड के बाद पंजाब डीजीपी के निर्देश पर स्पेशल टीमें बनाई गईं और सीसीटीवी फुटेज एनालिसिस, मोबाइल फोन ट्रैकिंग और ह्यूमन इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके लगातार निगरानी रखी गई। पुलिस के मुताबिक, राणा बालाचौड़िया की हत्या के पीछे का मकसद इलाके में कबड्डी टूर्नामेंट पर दबदबा बनाना था। पुलिस ने बताया कि कबड्डी इवेंट्स को ऑर्गनाइज़ करने और कंट्रोल करने में बालाचौरिया का बढ़ता असर विरोधी गैंगस्टर्स के लिए झगड़े की वजह बन गया था।
ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : आईएसआई के इशारे पर काम करने वाला काबू


