PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री ने गांधीनगर के कोबा तीर्थ में किया ‘सम्राट संप्रति संग्रहालय’ का उद्घाटन

0
206
PM Modi Gujarat Visit

PM Modi Gujarat Visit, (आज समाज), गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महावीर जयंती के अवसर पर आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर पहुंचे और यहां महावीर जैन आराधना केंद्र परिसर स्थित कोबा तीर्थ में ‘सम्राट संप्रति संग्रहालय’ का उद्घाटन किया। अशोक के पोते सम्राट संप्रति के नाम पर बने इस संग्रहालय में जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित किया गया है।

अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री वाव-थराद भी जाएंगे और 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। वह 5,100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन भी करेंगे जो एक एक्सेस-नियंत्रित राजमार्ग है।

इडर-बडोली बाईपास खंड के निर्माण का शिलान्यास

प्रधानमंत्री इसके अलावा,  पक्की शोल्डर वाले 4-लेन इडर-बडोली बाईपास खंड के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। वह धोलावीरा-मौवाना-वौवा-सांतलपुर सेक्शन (एनएच-754के का पैकेज-1) को दो-लेन वाले पक्के शोल्डर कैरिजवे के रूप में अपग्रेड करने की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर की कुछ अहम परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे, जिनमें गांधीनगर-कोबा-एयरपोर्ट रोड पर भाईजीपुरा जंक्शन पर बनने वाला फ्लाईओवर भी शामिल है। इससे ट्रैफिक की भीड़ कम होगी और फ्लाईओवर के नीचे व्यवस्थित पार्किंग की जगह मिलेगी।

गांधीनगर-कोबा-एयरपोर्ट रोड पर पीडीपी व जंक्शन पर बने फ्लाईओवर पुल का भी उद्घाटन किया जाएगा। गांधीनगर को एयरपोर्ट से जोड़ने वाली इस सड़क पर हर दिन 1,40,000 से ज्यादा गाड़ियां चलती हैं। यह फ्लाईओवर अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच CH-0 जंक्शन से एयरपोर्ट तक ट्रैफिक के सुचारू और बिना किसी रुकावट के चलने को सुनिश्चित करेगा।

बिजली ट्रांसमिशन की कुछ अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री बिजली ट्रांसमिशन की कुछ अहम परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें खावड़ा पूलिंग स्टेशन-2 और 4.5 जीडब्ल्यू नवीकरणीय ऊर्जा को बाहर निकालने के लिए उससे जुड़े ट्रांसमिशन सिस्टम शामिल हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 3,650 करोड़ रुपए है। ये परियोजनाएं नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण और ट्रांसमिशन क्षमता को मजबूत करेंगी।

ये भी पढ़ें : PM Modi News: प्रधानमंत्री ने लोगों से किया पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले में भ्रमण करने का आह्वान