PM Modi Visit Updates: भारत-मलेशिया के बीच समझौता ज्ञापनों सहित 11 दस्तावेजों का आदान-प्रदान

0
179
PM Modi Visit Updates
PM Modi Visit Updates: भारत-मलेशिया के बीच समझौता ज्ञापनों सहित 11 दस्तावेजों का आदान-प्रदान

PM Modi Malaysia Visit Day 2, (आज समाज), कुआलालंपुर: प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन है और इस दौरान आज  दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों (MoU) 11 दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ है। पीएम मोदी और उनके मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में दोनों देशों बीच एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।

पेरदाना पुत्रा भवन : औपचारिक स्वागत और गार्ड आफ आनर

पेरदाना पुत्रा भवन में प्रधानमंत्री मोदी को औपचारिक स्वागत और गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद मोदी व अनवर इब्राहिम के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। बता दें कि पीएम मोदी शनिवार को मलेशिया पहुंचे थे। आठ वर्ष बाद यह उनका मलेशिया दौरा हुआ है। इससे पूर्व वह 2018 में मलेशिया गए थे।

मोदी आज 10वें सीईओ फोरम में भी लेंगे भाग

मोदी आज भारत-मलेशिया के 10वें सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे, जिसमें दोनों देशों के बड़े व्ययसायी व उद्योगपति शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को आठ साल बाद मलेशिया पहुंचे हैं। इससे पहले वे साल 2018 में मलेशिया गए थे। अनवर इब्राहिम ने बताया कि भारत व मलेशिया के बीच पिछले वर्ष यानी 2025 में द्विपक्षीय व्यापार 18.59 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

दोनों देश हर क्षेत्र में बढ़ा रहे सहयोग

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, भारत और मलेशिया कृषि, मैन्युफैक्चरिंग व कृषि से लेकर, सेमीकंडक्टर और स्वच्छ ऊर्जा तक, हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ मित्र देशों का सहयोग अहम है। उन्होंने अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को चिंताजनक बताया।

तमिल भाषा के महत्व पर जोर

प्रधानमंत्री ने तमिल भाषा के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि इस लैंग्वेज के प्रति साझा प्रेम मलेशिया व भारत को आपस में जोड़ता है। उन्होंने आॅडियो-विजुअल समझौते का भी इस दौरान जिक्र किया और कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि आज हुए आडियो-विजुअल करार के साथ संगीत व फिल्में हमारे दिलों को और करीब लाने में मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि विशेषतौर पर तमिल फिल्में हमेंं करीब लाएंगी।

ये भी पढ़ें : PM Modi Malaysia Visit : मलेशिया में जल्द मिलेगी यूपीआई सुविधा : पीएम

  • TAGS
  • [post_tags]