PM Modi News: प्रधानमंत्री की एआई तस्वीरें पोस्ट करने पर आरोपी गिरफ्तार

0
388
PM Modi News
PM Modi News: प्रधानमंत्री की एआई से आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने पर आरोपी बिहार से गिरफ्तार
  • बिहार से दिल्ली लाया जा रहा आरोपी

PM Modi News, (आज समाज), नई दिल्ली: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार की गई आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार की पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने आरोपी को दबोचा और उसे दिल्ली लाया जा रहा है।

बिहार के कुरथा थानांतर्गत रहने वाला है सिद्धनाथ

आरोपी (Accused) की पहचान सिद्धनाथ (Siddhanath) के रूप में हुई है और वह बिहार के कुरथा थानांतर्गत रहने वाला है। उस पर आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री की एआई-से जनरेटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में एक विदेशी महिला नेता व एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता भी शामिल हैं।

समाज में गलत संदेश फैला सकती हैं तस्वीरें 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artifical Intelligence) की मदद से पीएम व अन्य नेताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई थी और उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थीं। आरोपी के बारे में पता चलने पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तुरंत हरकत में आई और बिहार जाकर वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार मामला डिजिटल सामग्री के दुरुपयोग को उजागर करता है और ये पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें समाज में गलत संदेश फैला सकती हैं।

ये भी पढ़ें: PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

  • TAGS
  • [post_tags]