PM Modi: वैश्विक संकटों के बीच दुनिया को प्रेरित कर रही भारत की विकास गाथा

0
153
PM Modi
PM Modi: वैश्विक संकटों के बीच दुनिया को प्रेरित कर रही भारत की विकास गाथा

PM Modi, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक संकटों के बीच भी भारत की विकास गाथा दुनिया को प्रेरित कर रही है। पीएम गुरुवार को नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान अल-नीनो के खतरे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) व आत्मनिर्भरता सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की और विकसित भारत के लिए मिलकर काम करने व जल संरक्षण बढ़ाने को कहा। पीएम ने कई देशों के साथ भारत के हालिया ट्रेड एग्रीमेंट्स का भी जिक्र किया।

विषय ‘विकसित भारत@2047 के लिए समावेशी मानव विकास’

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में पांच केंद्र शासित प्रदेशों और 28 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले उपराज्यपालों, प्रशासकों और मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की। प्रधानमंत्री ने बैठक की अध्यक्ष्ता करते हुए कहा, ऐसे समय, जब दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अनिश्चितता और कई तरह के आर्थिक संकटों का सामना कर रही हैं, भारत लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है जो विश्वभर के लिए प्रेरणा है। इस साल नीति आयोगी की मीटिंग का विषय विकसित भारत@2047 के लिए समावेशी मानव विकास था।

अल-नीनो से जुड़े खतरों को लेकर भी पीएम मोदी ने दी चेतावनी 

अल-नीनो की स्थितियों से जुड़े खतरों को लेकर भी पीएम मोदी ने चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने जल संरक्षण के लिए और मजबूत प्रयास करने की बात कही। पीएम ने राज्यों से यह भी कहा कि वे एआई के मौकों का फायदा और नुकसान देखकर लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य ड्रग्स के गलत इस्तेमाल और साइबर फ्रॉड जैसी उभरती सामाजिक समस्याओं से निपटने के उपायों के बीच संतुलन भी बनाए रखें।

आत्मनिर्भरता के प्रति संकल्प को मजबूत करने की जरूरत पर बल 

प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता के प्रति देश के संकल्प को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया और वैश्विक स्तर पर अपनाए जाने वाले बेहतर तरीकों को अपनाने व लागू करने के महत्व पर जोर दिया।  पीएम मोदी ने राज्यों से कहा कि वे युवाओं व एमएसएमई के लिए मौके बनाएं तथा संबंधित लोगों को इन एग्रीमेंट्स का लाभ उठाने के लिए तैयार करें। एक सरकारी बयान के मुताबिक मोदी ने राज्यों को साझेदार देशों से निवेश आकर्षित करने की राय भी दी। मोदी ने सहकारी संघवाद की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर काम करेंगे तभी ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल होगा।

यह भी पढ़ें : Nari Shakti 12 Years: प्रधानमंत्री का महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एनडीए के प्रयासों पर जोर

  • TAGS
  • [post_tags]