Parliament Updates: बीजीपी MPs ने पीएम की सीट घेरने, स्पीकर के चैंबर के पास पहुंचने को लेकर की सख्त कार्रवाई की मांग

0
740
  • विपक्षी महिला सांसदों के खिलाफ खोला मोर्चा 

Parliament Today updates, (आज समाज), नई दिल्ली: संसद में गतिरोध बरकरार है। विपक्षी सदस्यों ने आज भी हंगामा किया जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। बता दें कि विपक्षी सांसद पिछले हफ्ते से इस बात को लेकर सदन में हंगामा कर रहे हैं कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को भी इसी को लेकर उन्होंने ने हंगामा किया।

कांग्रेस महिला MPs के ओम बिरला को लिखे पत्र के बाद विरोध

दूसरी ओर भाजपा के सांसदों ने आज विपक्षी महिला सांसदों (opposition women MPs) के खिलाफ प्रधानमंत्री की सीट का घेराव करने और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चैंबर के पास पहुंचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस की महिला सांसदों के ओम बिरला को लिखे पत्र के बाद बीजेपी एमपी ने यह मांग की है। कांग्रेस महिला सांसदों के पत्र में आरोप लगाया गया है कि सत्ताधारी पार्टी ने उन्हें उनके खिलाफ झूठे, बेबुनियाद और बदनाम करने वाले दावे करने के लिए मजबूर किया।

विपक्षी सांसदों का व्यवहार सबसे बुरे पलों में से एक

भाजपा सांसदों ने लिखा कि देश ने लोकसभा चैंबर के अंदर एक दुर्भाग्यपूर्ण और अफसोसजनक घटना देखी, जब विपक्षी पार्टियों के सदस्य न केवल सदन के वेल में घुसे, बल्कि टेबल पर चढ़ गए, कागज फाड़ दिए और उन्हें स्पीकर की ओर फेंक दिया। इसके अलावा, सांसदों ने दावा किया कि वे बहुत ज्यादा भड़के हुए और गुस्से में थे, लेकिन उन्होंने सीनियर नेताओं के निर्देशों का पालन करते हुए कोई जवाब नहीं दिया। भाजपा ने इसे हमारी पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी के इतिहास के सबसे बुरे पलों में से एक बताया।

मामला तब और भी गंभीर हो गया जब…

भाजपा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को लेटर में लिखा, मामला तब और भी गंभीर हो गया जब बाद में हमने देखा कि विपक्षी सांसद गुस्से में आपके चैंबर के पास आ रहे हैं। हम आपके चैंबर के अंदर से तेज आवाजें सुन सकते थे। भाजपा ने कहा कि लोकसभा के प्रेसाइडिंग आफिसर के तौर पर अपने लगभग सात साल के कार्यकाल के दौरान, स्पीकर ओम बिरला ने लगातार इसकी इज्जत और असर बढ़ाने की कोशिश की है और इम्प्रैसलिटी दिखाई है और सभी मेंबर्स को, चाहे वे किसी भी पार्टी से हों, बराबर मौके दिए हैं।

सदन में उनका विरोध शांतिपूर्ण : कांग्रेस सांसद

ओम बिरला ने पिछले सप्ताह गुरुवार कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसी भी बुरी घटना को रोकने के लिए सदन में न आने की अपील की थी, क्योंकि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ कांग्रेस सांसद पीएम की सीट पर आकर ऐसी घटना कर सकते हैं जो पहले कभी नहीं हुई। जवाब में, सोमवार को कांग्रेस की महिला सासंदों ने कहा कि सदन में उनका विरोध शांतिपूर्ण और पार्लियामेंट के नियमों के मुताबिक था, लेकिन उन्हें पहले कभी नहीं निशाना बनाया गया। लेटर में, सांसदों ने बताया कि प्रेसिडेंट के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान, विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लगातार 4 दिन तक बोलने का मौका नहीं दिया गया, जबकि एक भाजपा सांसों को पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में अश्लील और भद्दी बातें करने की इजाजत दी गई।

ये भी पढ़ें : Parliament Day 10: संसद में बोलने देने की अनुमति को लेकर आज भी हंगामे के आसार

  • TAGS
  • [post_tags]